Showing posts with label jaipur news. Show all posts
Showing posts with label jaipur news. Show all posts

Tuesday, 20 October 2015


गोनेर रोड स्थित भावगढ़ बंध्या में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्री खलखाणी माता का  गर्दभ मेला मंगलवार से शुरू हुआ। श्री खलखाणी माता मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष भगवत सिंह राजावत ने बताया कि इस बार भी मेले के उद्घाटन के लिए कोई नेता तैयार नहीं हुआ। इसलिए मेले का औपचारिक उद्घाटन आज शाम 5 बजे किया जाएगा।
मेले में सौ से अधिक गधे-खच्चर आैर चार सौ घोड़े-घोड़ी मेले में अपने मालिकों के साथ पहुंच चुके हैं।

ऋतिक-कैटरीना आकर्षण के केन्द्र
मेले में लालू, रितिक, आमिर, शाहरुख, सलमान, अक्षय, शाहिद, कैटरीना, बसंती, धनो नामक गधे, घोड़े-घोड़ी आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इनके मालिक इनके खरीदारों के इंतजार में बाठ जोह रहे हैं। लेकिन अभी खरीदारों के नहीं आने से इनकी सही कीमत नहीं लग रही।
बैराठ से आए हनुमान के सलमान नामक गधे को 15 हजार में कोई खरीदने को तैयार नहीं है, वहीं शाहरूख नामक गधा 15 हजार में बीच रास्ते में ही बिक गया।
कैटरीना, शाहरुख एवं शाहिद आठ हजार में बिक गए।  गोविंदपुरा कालवाड़ रोड से आई 10 महीने की सफेद रंग की कोमल का अभी तक कोई खरीदार नहीं आया। कालवाड़ से आए राजेश यादव बताते हैं कि कोमल के दो लाख रुपए मांग रहे हैं। वहीं शाहपुरा से आई सोनू 3.50 लााख, सिकराय से आए भूर सिंह 1.50 रुपए घोड़े का भी कोई खरीदार नहीं  आया। जबकि हेमा 1.50 लाख में बिक गई। .... खलखाणी माता का  गर्दभ मेला

Monday, 12 October 2015


60 साल की उम्र में इश्क फरमाना एक अधेड का महंगा पड गया। मामला जयपुर के वैशाली नगर है,जहां एक 60 साल के वृद्ध ने एक विवाहिता से फोन पर दोस्ती करने का दबाव डाला। परेशान विवाहिता ने वृद्ध को फोन पर मिलने की बात कहीं। जिसपर वृद्ध विवाहिता से मिलने एक होटल पहुंच गए। जहां विवाहिता के परिजनों ने अधेड की जमकर धुनाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि खातीपुरा निवासी 26 वर्षीय एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि एक व्यक्ति पिछले करीब 15 दिन से उसके मोबाइल पर फोन कर उसे परेशान कर रहा है । अारोपी उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
पीडि़ता के इंकार करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और अब उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। दोस्ती नहीं करने पर आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था और विवाहिता पर होटल में आकर मिलने का दबाव बना रहा था।
इससे पहले भी आरोपी ने एक साल पहले पीडि़ता को फोन कर परेशान किया था। तब भी उसने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद उसने फोन करना बंद कर दिया था, लेकिन अब फिर से आरोपी उसे परेशान कर रहा है। आरोपी की हरकतों से तंग आई विवाहिता ने अपने पति से बताया और आरोपी को सलाखों के पिछे पहुंचाने का प्लान बनाया।
आरोपी के फोन करने पर पीडि़ता रविवार को आरोपी से होटल में मिलने के लिए तैयार हो गई। इस पर आरोपी ने पीडि़ता को फोन कर रविवार को चौंमू पुलिया स्थित एक होटल में बुलवाया। पीडि़ता आरोपी के बताए पते पर पहुंची तो विश्वकर्मा निवासी 60 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी शंकर लाल गोयल उसे वहां मिल गया।
इसी बीच पीडिता के पति व परिजनों ने आरोपी को धर दबोचा और जमकर धुनाई करने के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है .. 60 साल की उम्र में इश्क फरमाना पडा महंगा

Thursday, 1 October 2015


राजस्थान यूनिवर्सिटी कैम्पस बुधवार को छात्रों और पुलिस के बीच जंग-ए-मैदान में तब्दील हो गया। आक्रोश रैली के नाम से छात्रों के इस प्रदर्शन के दौरान ऐसा बवाल हुआ जो किसी महासंग्राम से कम नहीं था। 

करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम की शुरुआत प्रदर्शनकारी छात्रों के यूनिवर्सिटी गेट को बंद किए जाने की बात से हुई। छात्र मुख्य द्वार बंद करवाने पर तो पुलिस इन उपद्रवी छात्रों को ऐसा करने से रोकने पर अड़ गए। 


देखते ही देखते माहौल गरमा गया।  प्रदर्शनकारी छात्र और पुलिस आमने-सामने हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। 

पुलिस लाठीचार्ज में छात्रों को बुरी तरह पिटता देख प्रदर्शन में शामिल अन्य छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। जबाव में छात्रों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया। छात्रों और पुलिस के बीच चले इस लाठी-भाटा जंग में सांगानेर एसएचओ शिव रतन गोदारा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, इतनी ही संख्या में छात्र भी बुरी तरह घायल हुए। 

लाठीचार्ज से गुस्साए छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा किया । करीब आधा दर्जन वाहनों में तोडफोड और दो से तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया ।



छात्रों के इस प्रदर्शन ने हिसंक रूप ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की गाडियों सहित रोडवेज की लो फ्लोर बसों और अन्य वाहनों में जमकर तोडफोड की। पुलिस ने दो दर्जन से छात्रों को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, ये प्रदर्शनकारी छात्र खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल पर हुए कथित हमले के विरोध में रैली निकाल रहे थे। छात्र हाथों में हल और जैली लेकर रैली में शामिल हुए। 


रैली में विश्वविद्यालय के कर्इ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी शामिल हुए।  प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग थी कि बेनीवाल पर हुए हमले के प्रकरण में शामिल दोषियों पर कार्रवाई,एक सामाजिक सेना पर पाबंदी, बेनीवाल को सुरक्षा मुहैया करवाने और आनंदपाल फरारी प्रकरण की सीबीआई जांच करवाई जाए .. राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Wednesday, 25 February 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी देशभर में अपने संगठन को पुनर्गठित करने में तेजी से जुट गई है। आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली में भी कई बड़े चेहरे बदल जाएंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल भी राष्ट्रीय संयोजक पद से हट सकते हैं। उनकी जगह किसी महिला या चर्चित पुरुष चेहरे को यह पद दिया जा सकता है। इसमें अंजलि दमनिया और मयंक गांधी का नाम कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित किया है।
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी Òमिशन विस्तारÓ के तहत कई राज्यों में अपनी इकाईयों का पुनर्गठन कर रही है। अभी तक महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में पुनर्गठन हो चुका है।

बदलाव राजस्थान में भी

आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रवक्ता डॉ. राकेश पारीख ने बताया कि जल्द ही राजस्थान में पार्टी पुनर्गठित होगी, इसका जिम्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेश दहिया को दिया गया है।

पुनर्गठन के लिए प्रदेश में अब तक 8 मीटिंग हो चुकी हैं और अब जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग और होगी।

जयपुर शहर से लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे डॉ. वीरेन्द्र सिंह को राजस्थान का संयोजक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव भेजा है।

वहीं, मंगलवार को राजस्थान में कार्यकारिणी में बदलाव किया गया। डॉ. राकेश पारीख और सुनील आगीवाल को राज्य प्रवक्ता बनाया गया है। साथ ही 8 लोगों को पैनल में शामिल किया गया है।

1 मार्च को योगेन्द्र यादव जयपुर में

उधर, भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र यादव 1 मार्च को जयपुर आएंगे और इस कानून के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।

राज्यभर से आप कार्यकर्ता भी इसमें इकठ्ठे होंगे। इसके अलावा आंदोलन को तेज करने के लिए कई सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं को पार्टी साथ लेने की कोशिश कर रही है।

Source: Jaipur Hindi News from Rajasthan News Portal
जयपुर विधानसभा का बजट सत्र बुधवार सुबह 11 बजे राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और नौ मार्च को राज्य का बजट पेश हो सकता है। 

बजट सत्र में विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए स्वाइन फ्लू से मौत, बिजली की दर बढ़ोतरी, यूरिया की कमी, भूमि अधिग्रहण तथा कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे होंगे।  राज्यपाल कल्याण सिंह बुधवार को पहली बार विधानसभा आएंगे।

 मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहला सत्र होने के कारण कुछ विधायक मंत्री के रूप में सरकार का बचाव करते नजर आएंगे। 

अभिभाषण के बाद शोकाभिव्यक्ति होगी, उसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी और आगे का कार्यक्रम तय करने के लिए कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी। 

बजट सत्र में आधा दर्जन से अधिक विधेयक आने की तैयारी है, पंचायत राज चुनाव के लिए शिक्षा और शौचालय की अनिवार्यता सहित तीन अध्यादेशों को कानून में बदलने के लिए विधेयक और तीन नए विधेयक लाने का सरकार खुलासा कर चुकी है। कुछ अन्य विधेयक पाइपलाइन में बताए जा रहे हैं।

बैठक व्यवस्था बदली
पिछले विधानसभा सत्र के बाद नए मंत्री बनने से इस बार कई मंत्रियों और विधायकों की बैठक व्यवस्था भी बदली नजर आएगी।

 सत्ता पक्ष के तीन दर्जन विधायकों की सीट इधर-उधर होने से करीब छह दर्जन सीटों पर विधायकों की अदला-बदली होगी।

प्रश्नों की संख्या चार हजार पार!
मंगलवार शाम तक विधानसभा में विधायकों के प्रश्नों की संख्या चार हजार पार कर चुकी थी, जिनको ऑनलाइन करने में विधानसभा का स्टाफ रात तक जुटा रहा।

 सभी प्रश्नों के ऑनलाइन नहीं हो पाने के कारण विधानसभा का स्टाफ मंगलवार तक आए प्रश्नों की सही संख्या ही नहीं बता पाया। हालांकि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रश्नों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

Source: Jaipur News from Rajasthan Hindi News Desk

Thursday, 15 January 2015

लूटी हुई पतंगें बेचकर सौ रूपए कमाए हैं... अब रेवड़ी और गजक खाऊंगा... मोनू और लाला को भी खिलाऊंगा... यह बताते हुए
फूला नहीं समा रहा था ज्योति नगर कच्ची बस्ती में रहने वाला आठ साल का राजेश।

मकर संक्रांति पर राजेश की सुबह आम दिनों से काफी जल्दी पांच बजे ही शुरू हो गई थी। राजेश ने बताया कि वह अंधेरे ही एक झाड़ लेकर पतंग लूटने निकल गया।

दिनभर में 80 पतंगें लूटीं और शाम को उन्हें बेच दिया। राजेश की तरह ऎसे कितने ही बच्चे सड़कों पर झाड़ लिए पतंग लूटते फिर रहे थे। लोग छतों पर पेच लड़ा रहे थे तो नीचे ये बच्चे पतंग कटने के इंतजार में थे।


जैसे ही कोई पतंग कटती, सारे बच्चे लूटने के लिए दौड़ पड़ते। बड़ी बात यह थी कि ये बच्चे पतंगें उड़ाने के लिए नहीं लूट रहे थे, बल्कि इसलिए लूट रहे थे उन्हें बेचकर अपनी मनपसंद चीज खा सकें।

Source: Jaipur City News from Rajasthan News Paper

Friday, 9 January 2015

फर्जी डिग्री बेचने के मामले में फरार जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के चेयरमैन कमल मेहता को स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) ने गुरूवार शाम दिल्ली की पूर्वी कैलाश कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

मेहता की तलाश में एसओजी रविवार से दिल्ली में डेरा डाले हुई थी। मेहता को शुक्रवार को जयपुर स्थित कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि एसओजी ने 21 दिसंबर को इस गिरोह का पर्दाफाश किया था। तक से ही मेहता भूमिगत चल रहा था। कोर्ट ने 2 जनवरी को मेहता का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

ये आरोप
एसओजी के अनुसार मेहता एक डिग्री 15-20 हजार में बेचता था। अब तक एक हजार बांट चुका था।
विश्वविद्यालय में कला विष्ाय का पाठयक्रम न होने के बावजूद एमए व बीए की डिग्री बना कर बेची।
जयपुर स्थित सोढाला डाटा सेंटर से मिली थी 50 डिग्रियां। बैंक के एक खाते में डिग्री बेचान पेटे से मिले 13 लाख रूपए।

ऎसे फर्जीवाड़ा
फर्जी डिग्री जिसे दी जाती उसका नाम-पता सोढाला के डाटा सेंटर में रिकॉर्ड किया जाता था। जिससे फर्जी डिग्री पाने वाले का यदि नियोक्ता द्वारा रिकॉर्ड जांचा जाता तो वह अपडेट मिलता था। कई साल तक फर्जीवाड़ा चलता रहा।

13 करोड़ का बैंक गबन भी
एसओजी के एएसपी लालचंद कायल ने बताया कि मेहता पर कॉ-ऑपरेटिव बैंक में 13 करोड़ के गबन के दो मामले भी दर्ज हैं। डीजीपी के निर्देश पर इन मामलों की जांच भी एसओजी करेगी। इस पर गुरूवार को आदेश हो गए। एक-दो दिन में पत्रावलियां एसओजी को मिल जाएंगी।

तीन पहले गिरफ्तार

एसओजी ने जयपुर के जगतपुरा निवासी मनोज पारीक, चित्तौड़गढ़ की सुभाष्ा कॉलोनी निवासी श्याम सिंह और भीलवाड़ा में बसंत विहार निवासी दर्शित अजमेरा को गिरफ्तार किया था। फिलहाल तीनों जेल में हैं। मनोज विश्वविद्यालय का नेशनल कॉर्डिनेटर था।

Source: Jaipur News from Rajasthan News Desk

Saturday, 3 January 2015

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी की जाएगी। निर्वाचन विभाग के अनुसार इस चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

नामांकन पत्र छह जनवरी तक प्रस्तुत किए जा सकें गे। नामांकन पूर्वाह्न ग्यारह से अपराह्न तीन बजे तक किए जा सकेंगे। नामांकनों की जांच अगले दिन सात जनवरी को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से की जाएगी। नाम वापसी आठ जनवरी को प्रात: नौ से अपराह्न तीन बजे तक की जा सकेगी।


इसके बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा मतदान 16 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। इसी तरह प्रथम चरण में पंचों, सरपंचों एवं उप सरपंचों के लिए भी अधिसूचना तीन जनवरी को जारी की जाएगी।

पंच एवं सरपंच चुनाव के लिए नामांकन पत्र 17 जनवरी को सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकें गे। नामांकन पत्रों की जांच पूर्वाह्न 11 बजे से की जायेगी तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापिस लिये जा सकें गे तथा तीन बजे के बाद पंच एवं सरपंच उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी।

मतदान 18 जनवरी को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उन्नीस जनवरी को प्रात: 11.30 बजे तक उप सरपंच का चुनाव होगा।



Wednesday, 31 December 2014

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की सूची तीन जनवरी को जारी करेगी।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने मंगलवार को बताया कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी चल रही हैं और इसके लिए जिला एवं मंडल स्तर की समिति की घोषणा के बाद उनकी बैठके भी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो जनवरी को बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा और तीन जनवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।



परनामी ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने की तिथि को बढ़ाने के लिए पार्टी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में विभिन्न चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तिथि तीन से छह जनवरी रखी गई हैं जिसे प्रत्याशियों की सुविधा के लिए बढ़ाने का चुनाव आयोग से अनुरोध किया गया हैं।

शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों के लिए 1 हजार एलईडी पीको प्रोजेक्टर मिलेंगे। शिक्षा विभाग और वेदांता फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू के तहत फाउंडेशन की ओर से ये प्रोजेक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मंगलवार को राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिष्ाद आयुक्त पी. के. गोयल और वेदांता फाउंडेशन के सत्यनारायण पारीक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कम्पनी की ओर से इसी सप्ताह से चयनित स्कूलों को ये प्रोजक्टर दिए जाएंगे।


सर्व शिक्षा अभियान की वित्त नियंत्रक अनुपमा शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्टर में कक्षा 6 से 8 तक का पाठ्यक्रम ई-कंटेंट के रूप में अपलोड किया गया है।

बच्चों को इसके माध्यम से इंटरेक्टिव पद्धति से पढ़ाया जाएगा। जिन स्कूलों में प्रोजेक्टर दिए जा रहे हैं, शिक्षकों को इनके संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रोजेक्टर 12 जिलों के चुनिंदा सरकारी स्कूलों को दिए जाएंगे।



इसमें जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, अलवर, भरतपुर, सीकर और टोंक शामिल हैं। इन जिलों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में भी ये प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे।

Tuesday, 30 December 2014

अब राज्य में पंचायत स्तर पर हेलमेट लागू किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सम्पूर्ण प्रदेश में इसे अनिवार्य करने जा रही है।

परिवहन मंत्री यूनुस खान ने सोमवार को रोड सेफ्टी पर आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजधानी और मुख्य शहरों की तरह पूरे प्रदेश में दुपहिया वाहन सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा।



नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि जेडीए की प्लानिंग और क्रियान्वयन में फर्क है। जो दिखाया जाता है वो बनने के बाद नजर नहीं आता।


उन्होंने गोपालपुरा चौराहे का उदाहरण देते हुए कहा कि प्लानिंग में तो फ्लाईओवर के साथ स्लिप लेन दिखाई गई है, लेकिन मौके पर ऎसी स्थिति नहीं है। इसी वजह से दुर्घटनाएं होती है।

Source: Jaipur News from Rajasthan Hindi News Desk

Thursday, 3 July 2014

जयपुर। सांई बाबा का विरोध करके विवादों में आए शंकराचार्य स्वरूवानंद सरस्वती के खिलाफ जयपुर में एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय अदालत के निर्देश के बाद बुधवार को यह शिकायत वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई गई। जांच अधिकारी मोहित चौधरी ने कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है।


 उन्होंने कहा कि अगर अरोप सही पाया गया तो शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत में कहा कि वह सांई बाबा के खिलाफ शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत हैं।

उन्होंने कहा कि विवादित बयान से सांई बाबा में आस्था रखने वाले लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है। एक स्थानीय अदालत ने उनकी शिकायत पर पुलिस को मामले में जांच करने और आरोपों के सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्....Read More


Read more Jaipur News in Hindi Here: