Showing posts with label bihar news. Show all posts
Showing posts with label bihar news. Show all posts

Thursday, 15 October 2015


राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीफ गोमांस नहीं है। गोमांस और बीफ में अंतर है। बीफ भैंस या गधे, किसी भी जानवर का मांस हो सकता है। गूगल पर चेक किया जा सकता है, बीफ और गोमांस में बहुत अंतर है।

तेजस्वी ने ये बयान अपने पिता लालू यादव के उस बयान की सफाई में दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदुओं में भी बीफ खाने का प्रचलन है। लालू यादव ने ये बयान दादरी में गोमांस खाने के शक में हुई अखलाक की हत्या के बाद दिया था।

मोदी ने भी ली थी चुटकी
लालू के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निशाना साधते हुए कहा था कि शैतान को लालू का ही पता कैसे मिल गया। एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने पिता के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उस बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। जब वे लोग (भाजपा व उसके सहयोगी) आरक्षण के मुद्दे पर फंस गए, तो उन्होंने गोमांस के एजेंडे का इस्तेमाल करना शुरू किया।

क्या बोले थे लालू
हिंदू बीफ नहीं खाता है क्या? जो बाहर जा रहा है बीफ खा रहा है कि नहीं, हिंदुस्तान में भी तो बीफ खा रहा है। अपने को हिंदू कहने वाला भी बीफ खा रहा है, जो मांस खाता है उसको गाय और बकरा से क्या फर्क है? ये सांप्रदायीकरण हो रहा है। कोई भी सभ्य आदमी मांस नहीं खाता, बीमारी के कारण।' ..  Bihar Election 2015 Latest News in Hindi

Source: Rajasthan Patrika Hindi Desk

Tuesday, 13 October 2015


बिहारशरीफ में आयोजित बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के रैली में मंगलवार को भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जवाब में भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोगों की घायल हो होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही अजय देवगन रैली में शामिल हुए बिना ही वापस लौट गए।
भाजपा के प्रत्याक्षी डॉ. सुनील के समर्थन में श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया था। इस सभा में अभिनेता अजय देवगन भी पहुंचने वाले थे। अजय देवगन को देखने के लिए हजारों की संख्या में वहां भीड़ जमा हो गई।
ऐसे ही अजय देवगन की आने की सूचना मिली तो भीड़ में धक्कामुक्की होने लगी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए प्रयास किया लेकिन बेरीकैड तोड़कर भीड़ अन्दर आने लगी। इसके बाद पुलिस भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भांजनी शुरु कर दी। इस दौरान भीड़ से कुर्सियां, जूते-चप्पल फेंके जाने लगे और पुलिस पर पथराव भी किया गया।
अजय देवगन ने ट्वीट कर जताया अफसोस
अजय देवगन ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर पोस्ट में कहा- आज बिहार शरीफ और नालंदा रैली में पहुंच नहीं पाने के लिए माफ़ी, बेकाबू भीड़ के कारण शासन ने अनुमति नहीं दी ... Bihar Election 2015 News in Hindi