Showing posts with label world news. Show all posts
Showing posts with label world news. Show all posts

Tuesday, 20 September 2016

Google Yahoo to Ban Sex Determination Ads
 गर्भ में लिंग जांच से जुड़े विज्ञापन और जानकारियां गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन पर नहीं दिखेंगी। इन तीनों कंपनियों ने गर्भ में लिंग जांच से जुड़ी सारी सूचनाओं को ऑटो ब्लॉक करने का नया तरीका अपनाया है। 

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कंपनियों ने कोर्ट को यह जानकारी दी। कोर्ट को बताया कि उन्होंने लिंग परीक्षण से जुड़े लिंग जांच जैसे 22 प्रमुख कीवर्ड की पहचान की है, जिससे कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर ये शब्द टाइप करेगा तो उसे इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल पाएगी। 

यह भी बताया कि इन 22 कीवर्ड्स के अलावा भी कुछ नए शब्द सुझाए जाते हैं, तो वह उसे भी ब्लॉक करेंगे।

Tuesday, 13 October 2015


पाकिस्तान की एक बच्ची और उसकी मां के लिए कुछ भारतीयों ने मसीहा की भूमिका अदा की। कुछ भारतीयों ने मिलकर 15 साल की कराची में रहने वाली सबा तारीक अहमद के इलाज के लिए करीब 13 लाख रुपए तक जमा किए।

इस बच्ची को विल्सन्स नाम की एक घातक बीमारी है, जिसके इलाज के लिए ये मां-बेटी पिछले 49 दिनों से भारत में थे। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में कॉपर की मात्रा जानलेवा स्तर तक बढ़ जाती है।
मां के साथ कराची रवाना

सबा का इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में हो रहा था। अस्पताल के सीईओ डॉ. तपन गेनचंदानी ने कहा कि सबा और उसकी मां नाजिया ने सोमवार दोपहर के बाद कराची के लिए फ्लाइट ली है।

पहली बार जुटाए थे सात लाख
सबा की ये कहनी सिर्फ इसलिए खास नहीं है कि भारतीयों ने सबा के इलाज के लिए पैसे इकट्ठा किए, बल्कि इसलिए और अधिक खास है कि इन्होंने अप्रैल से अक्टूबर के दौरान उसके इलाज के लिए दो बार पैसे इकट्ठा किए। पहली बार अप्रैल-मई के दौरान एक एनजीओ ब्लूबेल्स कम्युनिटी ने मुंबई के लोगों से सबा के इलाज के लिए 7 लाख रुपए इकट्ठा किए .. Read More @ India News in Hindi

Source:  Latest News in Hindi

Tuesday, 1 September 2015

पाकिस्तान के इतिहास में इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब वहां की एक यूनिवर्सिटी ने हिंदी में एमफिल की डिग्री प्रदान की है। छात्रा शाहीन जफर पाकिस्तान की ऐसी पहली छात्रा बन गई है जिसने हिंदी में एमफिल की डिग्री ली है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' के मुताबिक शाहीन ने स्वतंत्रयोत्तर हिंदी उपन्यासों में नारी चित्रण(1947-2000) विषय पर शोध किया है।



उन्होंने ये शोध प्रो. इफ्तिखार हुसैन की देखरेख में किया। सेना की ओर से संचालित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मॉर्डन लैंग्वेज ने इस डिग्री को प्रदान किया है। अखबार के मुताबिक पाकिस्तान में हिन्दी विशेषज्ञों की कमी होने के कारण भारत के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो विशेषज्ञों ने जफर के शोध का मूल्यांकन किया।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/world/pakistani-university-first-time-provide-m-phil-degree-in-hindi-1281788.html

Tuesday, 25 August 2015

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के प्रचीन शहर पाल्मायरा के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक 'बाल शामिन' मंदिर को बम से उड़ा दिया।

सीरिया के पुरातत्व विभाग के प्रमुख मामौन अब्दुल करीम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मई में पाल्मायरा पर कब्जा करने के बाद आईएस ने इस शहर के कई मुस्लिम धार्मिक स्थलों को उड़ा दिया है।



आईएस का कहना है कि इन धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल दर्शकों और श्रद्धालुओं के द्वारा बुतपरस्त प्रथाओं के लिए किया जा रहा था। एक सप्ताह पहले आतंकवादियों ने पाल्मायरा के पुरातत्व विशेषज्ञ 82 वर्षीय खालिद असाद से पूछताछ करने के बाद उनका कत्ल कर दिया था।

50 से भी अधिक वर्षों तक पाल्मायरा में पुरातत्व विभाग के प्रमुख रहे असाद को एक महीने पहले आईएस के आतंकवदियों ने अपहरण कर लिया था।

मई में आईएस ने पहले रोमन युग के स्मारकों को ध्वस्त किया था लेकिन जून के महीने में आईएस ने दो ऐसे धाार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया जोकि रोमन युग का नहीं था।


Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/world/isis-destroy-ancient-temple-in-palmyra-syria-1278959.html

Friday, 1 May 2015

Nepal Earthquake : नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में रोजाना कुछ अच्छी खबरें निकल कर आ रही हैं। बुधवार को एक बच्ची और महिला के बाद भूकंप के 120 घंटे यानी 5 दिन बाद पेंबा तमांग नाम के लड़के  को रेस्क्यू टीम ने जिंदा बाहर निकाल लिया। 

पेंबा काठमांडू की सात मंजिला होटल हिल्टन के मलबे के नीचे दबा हुआ था। इसके अलावा काठमांडू के बस टर्मिनल के पास एक ध्वस्त इमारत से एक महिला को बाहर निकाला गया। 
120 घंटे तक मलबे में दबे रहे तमांग की खुशकिस्मती थी कि वह ऐसी जगह फंसा था, जहां घी का जार रखा था और उसने घी पीकर ही खुद को जिंदा रखा। 
Nepal Earthquake

इस घटना को देखने के लिए वहां हजारों की भीड़ इकट्ठा थी, जिसने तालियों और जोश भरे नारों से उसका स्वागत किया। लोगों में इतनी खुशी थी कि उन्होंने रेस्क्यू टीम के लोगों को कंधे पर उठाकर जश्न मनाया। 

वहीं, 20 वर्षीय कृष्णा देवी खडका को बस टर्मिनल के पास गिरी इमारत से निकालने में दस घंटे से ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार गुरुवार शाम बचावकर्मी उसकी जिंदगी बचाने में कामयाब रहे। 


गौरतलब है कि गुरुवार को भी बचावकर्मियों ने 27 वर्षीय युवक ऋषि खनल को मलबे से 82 घंटे बाद बाहर जिंदा निकाला था। भूख-प्यास से तड़प रहे खनल को जिंदगी बचाने के लिए खुद का पेशाब पीना पड़ा था और उसके एक पैर में गहरी चोट आई थी। इसके पहले एक चार माह के शिशु को भी ऐसे ही अभियान के जरिये बचाया गया है।

Monday, 29 December 2014


इंडोनेशियाई सेना और तलाशी एवं बचाव एजेंसी सुरबया शहर से सिंगापुर जाने वाले विमान को लापता होने के बाद उसको खोजने का अभियान सोमवार सुबह से फिर से शुरू कर दिया। विमान में 162 यात्री सवार थे।

सिंगापुर ने कहा कि उसने इंडोनेशियाई सेना की सहायता के लिए नौ सेना के दो जहाज भेज दिए हैं।

सिंगापुर के एक न्यूज चैनल एशिया टेलीविजन ने बताया कि मलेशिया इस संदर्भ में नौ सेना के तीन जहाज और सी-30 भेजेगा। इसके अलावा ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और भारत ने भी वायुयान और जहाजों के माध्यम से सहायता का आश्वासन दिया है।

एयर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनु विद्याट्मोको ने कहा, "हम इस घटना से बहुत स्तंम्भित और दुखी हंै। हम इसके कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।"

विमान के लोकेशन के बारे में पूछने पर इंडोनेशियाई तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख बामबांग सोलिस्टो ने कहा, "हमारी खोज की दिशा और प्रारंभिक अनुमान से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि लापता हुआ एयर एशिया का विमान समुद्र की सतह पर है।"

उन्होंने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है फिर भी प्रारंभिक जांच के नतीजों से मिले संकेत विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। एयर एशिया के लापता हुए विमान की तलाश का काम सुबह छह बजे से प्रारंभ कर दिया गया है।


एजेंसी के उप प्रमुख ताबांग जैन्नुहदी ने कहा, "हम लापता विमान की तलाश के लिए चार विमान भेज रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही इसका पता लगा लिया जाएगा। इसके लिए शहर तथा आस पास के क्षेत्र के बचाव कार्यालय को भी सहायता ली जाएगी।" और पढ़ें.......

Source: World News in Hindi from Rajasthan News desk

Saturday, 27 December 2014

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर बेनकाब हो गया है। पोर्टल न्यूज वेबसाईट डॉट इन की माने तो दाऊद पाकिस्तान में ठाठ से रह रहा है। 

वेबसाइट ने दावा किया है कि उसके पास यह ऑडियो है, जिसमें दाऊद कारोबारी को धमकाता दिख रहा है। दाऊद पाकिस्तान के कराची शहर से अपने कारोबार के बारे में फोन पर दुबई बात कर रहा है। 

दाऊद की निडरता साफतौर पर उसकी बातों से झलक रही है जिसमें वह कारोबारी को कहता है `मैं प्रधानमंत्री से कम नहीं हूं, मैं ही कोर्ट हूं और मैं ही जज हूं।

आपको बता दें कि इससे पहले दाऊद के पाकिस्तान में होने की खबरों को लेकर पाक सरकार कई बार इंकार कर चुकी है। लेकिन इस रिकार्डिग के जारी होने के बाद अब देखना है कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाने वाला पाकिस्तान का रूख क्या होता है? 

Source: Hindi News from Rajasthan News Desk