Showing posts with label india hindi news. Show all posts
Showing posts with label india hindi news. Show all posts

Tuesday, 3 November 2015


इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मंगलवार रात भारत लाया जा सकता है। एक इंटरपोल के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। इंटरपोल अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छोटा राजन को भारत ले जाने के मामले में सभी जरुरी क्लियरेंस मिल चुकी है।
इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने छोटा राजन की भारत वापसी पर बताया कि राजन को मुंबई लाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि छोटा राजन को ऑर्थर रोड जेल के अंडा सेल में रखा जा सकता है।
दाऊद से मिले हुए हैं मुंबई पुलिस के लोग
डॉन छोटा राजन ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। राजन ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है क्योंकि उसके कुुछ लोग दाऊद इब्राहिम से मिले हुए हैं। बाली में मीडिया से बातचीत में छोटा राज ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, इसलिए भारत सरकार से गुजारिश है कि उसे दिल्ली ले जाया जाए। उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने मुझ पर बहुत अत्याचार किए हैं। उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले फर्जी है।
अगला नंबर दाऊद का है
छोटा राजन की गिरफ्तारी और भारत लाए जाने की चर्चा के बीच अब अगला नंबर भारत के सबसे बड़े भगोड़े और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का है। ऐसा कहना है देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का। राजनाथ को भरोसा है कि मोदी सरकार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम को भी भारत लाने में सफल रहेगी। माफिया डॉन दाउद इब्राहिम को भारत लाने के सवाल पर कहा कि छोटा राजन आ रहा है। इसके बाद दाउद इब्राहिम का ही नंबर है। थोड़ी-सी प्रतिक्षा कीजिए।
Source:  India Hindi News

Tuesday, 6 October 2015

बीफ' मुद्दे पर सियासी बयानबाजियों के घमासान के बीच अब योग गुरु बाबा रामदेव भी कूद पड़े हैं। रामदेव ने 'बीफ' मामले पर लालू प्रसाद यादव के दिए बयान पर न सिर्फ आपत्ति जताई है बल्कि उन्हें कंस का वंशज कह डाला है। 


लालू के बीफ पर दिए ताज़ा बयान पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा कि लालू के अंदर शैतान बैठा है तभी तो उन्होंने गौमांस खाने को लेकर बयान दिया 

रामदेव ने कहा कि लालू ने गौमांस खाने का बयान देकर यदुवंश को कलंकित किया है इसलिए ऐसा व्यक्ति कृष्ण का नहीं कंस का वशंज हो सकता है। उन्हें जनता सबक सिखाएगी |


वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू का समर्थन किया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि लालू जी यादव हैं।


दिग्विजय ने कहा कि लालू यादव कृष्ण के वंशज हैं सदियों से गौ माता की सेवा करते आए हैं। भाजपा उन पर इस प्रकार के अनर्गल आरोप लगाना बन्द करे .... लालू कृष्ण के नहीं कंस के वंशज


Tuesday, 27 January 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रिय रेडियो कार्यक्रम `मन की बात` में इस बार अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ देश की जनता से विचार साझा करेंगे।

मंगलवार रात आठ बजे प्रसारित होने वाला `मन की बात` कार्यक्रम इस बार इस लिहाज से विशेष होगा कि इसमें मोदी के साथ पहली बार कोई विदेशी राजनेता अपनी बात कहेगा।
यह कार्यक्रम भारत और अमरीका के अनूठे रिश्तों की झलक पेश करेगा। यह `मन की बात` की चौथी कड़ी है। प्रधानमंत्री ने आम जनता से सीधे बात करने के लिए पिछले साल तीन अक्टूबर को यह कार्यक्रम शुरू किया था।

कार्यक्रम वह विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं और लोगों से मिले पत्रों में से कुछ का उल्लेख भी करते है। पिछली बार इस कार्यक्रम में मोदी ने नशे की समस्या को उठाया था।
मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने एक अखबार में साथ लेख लिखा था जिसकी व्यापकरूप से चर्चा की गई थी। रेडियो के इस कार्यक्रम में दोनाें नेताओं का एक साथ संबोधन उसी की एक कड़ी माना जा रहा है।


इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के सभी कें द्रों और उसके एफएम चैनलों, निजी एफएम चैनलों, दूरदर्शन के सभी चैनलों, सामुदायिक रेडियो और इंटरनेट पर किया जाता है। इस कार्यक्रम का प्रसारण पूर्वोत्तर एवं स्थानीय भाषाओं में 28 जनवरी को सुबह नौ बजे किया जाएगा।

Source: India Hindi News 

Friday, 2 January 2015

गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि ये दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में बम विस्फोट के इरादे से आए थे।


सूत्रों के मुताबिक, यूपी और पश्चिम बंगाल के एटीएस और आईबी के संयुक्त ऑपरेशन में इन दोनों आतंकियों को नोएडा के सेक्टर-14 से 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। एक आतंकी का नाम रकतुल्ला और दूसरे का नाम अब्दुल अजीज है। गिरफ्तारी के बाद अगले दिन स्थानीय कोेर्ट में पेशी के बाद दोनों को पश्चिम बंगाल ले जाया गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रकतुल्ला बांग्लादेश के फरीदकोट का रहने वाला है। वह एक लैपटॉप के साथ दिसंबर के पहले सप्ताह में भारतीय सीमा में घुसा था। वह देवबंद के रहने अब्दुल अजीज को लैपटॉप देने वाला था।

खुफिया एजेंसियों ने उस लैपटॉप की जांच की तो दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बम धमाकों की साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


गौरतलब है कि इस बार 26 जनवरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि हैं, ऎसे में सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क हैं। बे ंगलोर के चर्च स्ट्रीट इलाके में हुए बम धमाके के बाद से देशभर में सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर हैं।

Source: India News from Hindi News Desk

Wednesday, 31 December 2014

राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने लोगों को एक और तोहफा देते हुए भवन निर्माण नियमों को सरल बनाने तथा 100 वर्ग मीटर तक के प्लाट में निर्माण के लिए मंजूरी लेने की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है।

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण को इन नियमों की अधिसूचना जल्द जारी करने का निर्देश दिया। शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली शहरी कला आयोग, दिल्ली विकास प्राधिकरण और नगर निगमों ने 1983 से चले आ रहे इन नियमों को सरल बनाने का काम हाल ही में पूरा किया था।

इससे लोगों को भवन निर्माण के लिए नक्शे की मंजूरी आसानी से तथा तय समय सीमा में मिल सकेगी। नए नियमों में पर्यावरण और जल प्रबंधन से जुड़ी नई चुनौतियों का समाधान करने की भी कोशिश की गई है। नए नियमों में 100 वर्ग मीटर तक के प्लाट में निर्माण के लिए नक्शेपास कराना जरूरी नहीं होगा और लोगों को नगर निगम को सादे कागज पर केवल निर्माण की जानकारी ही देनी होगी।



सौ से दो सौ वर्ग मीटर तक के प्लाट के लिए नक्शे तथा अन्य प्रक्रिया को मंजूरी देने के लिए समय सीमा तय की गई है। दो हजार वर्ग मीटर से बड़े प्लाट के लिए सिंगल विंडो प्रणाली शुरू की जाएगी और इस तरह के आवेदनों को सभी एजेन्सियों के प्रतिनिधियों की समिति मंजूरी देगी।

Source: Delhi News from Hindi News Desk
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके संबंधित संगठनों के "घर वापसी" कार्यक्रम ने मोदी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस कार्यक्रम को मौन स्वीकृति देने का आरोप झेल रही मोदी सरकार अपनी खराब होती छवि को बेहतर करने और अल्पसंख्यक समुदायों तक अपनी पहुंच बनाने की एक योजना बना रही है।


इसके तहत अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां पर अल्पसंख्यक समुदायों की संख्या ज्यादा है।

इसके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक विज्ञापन फिल्म में होंगे, जो सतत विकास के लिए धर्म और जाति से ऊपर उठने का संदेश देगी। इस विज्ञापन फिल्म को बनवाने का विचार स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी का है। इसके लिए उन्होंने स्वयं बिग बी को दिल्ली मिलने के लिए बुलाया था।


क्या होगा फिल्म में?
यह विज्ञापन फिल्म 26 जनवरी से पहले प्रसारित की जा सकती है। उस फिल्म में बिग बी पतंग उड़ाते नजर आएंगे और वे भारत की विविधता और संस्कृति पर संदेश देंगे। इस विज्ञापन में पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली भी सरकार के एजेंडे पर बात करते दिख सकते हैं।


गौरतलब है कि मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने गुजरात पर्यटन के विकास को लेकर बच्चन को विज्ञापन फिल्मों के लिए निमंत्रण दिया था। वे विज्ञापन आज भी टीवी पर प्रसारित किए जाते हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन विज्ञापनों के कारण बिग बी को आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।

Source: Hindi News from India News Desk

Tuesday, 30 December 2014

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान श्रीलंका पहुंच गए हैं। सलमान के साथ फिल्म किक की हीरोइन जैकलीन फर्नाडीज भी राजपक्षे के पक्ष में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी।

जैकलीन वैसे भी मूल रूप से श्रीलंका की है। हालांकि सलमान के श्रीलंका जाने से नया विवाद भी खड़ा हो गया है। तमिलनाडु के प्रमुख दल डीएमके ने इसका विरोध किया है।

इससे पहले रविवार को बॉलीवुड के ये दोनों सितारे महिंद्रा राजपक्षे की तरफ से आयोजित एक चिकित्सा शिविर में शामिल हुए।


डीएमके ने किया सलमान का विरोध

इधर डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस इलांगोवन ने सवाल उठाते हुए कहा है कि हमें श्रीलंका की निंदा करनी चाहिए और उसे बॉयकॉट करना चाहिए। यहां भारत के लोगों पर हमले किए जाते हैं और वहां भारत का एक अभिनेता उस प्रचार करने गया है।


प्रवक्ता ने कहा कि सलमान जिसके प्रचार के लिए गए हैं वो अपने कुख्यात रूप लिए जाना जाता है। उसने मानवाधिकारों का हनन किया है। गौरतलब है कि श्रीलंका में 8 जनवरी को राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं।

ऎसे में अपनी घटती लोकप्रियता से चिंतित राजपक्षे को उम्मीद है कि सलमान खान चुनाव में उनकी नैय्या पार लगा सकते हैं।


इससे पहले भी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखने पर सलमान को मुस्लिम संगठनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। मुस्लिम संगठनों ने सलमान की फिल्मों का बहिष्कार करने करने की घोषणा की थी।