Showing posts with label Latest Rajasthan News. Show all posts
Showing posts with label Latest Rajasthan News. Show all posts

Thursday, 1 January 2015




विश्व हिन्दू परिष्ाद की ओर से बुधवार को पांसल चौराहे पर पीके फिल्म के पात्रों के पुतले फूंक कर विरोध जताया।


इस दौरान महंत गोपालदास ने कहा कि फिल्म में कई बातें हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली हैं।



विरोध प्रदर्शन में उमेश पाराशर, सत्यनारायण क्षोत्रिय, पुनीत चपलोत समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Monday, 29 December 2014

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को कौन भूल सकता है? राजेश खन्ना वह स्टार हैं जिनको सिनेजगत का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। आज तक कोई भी वह मुकाम हासिल नहीं कर पाया है जो उन्होंने हासिल किया था। आज उनका जन्मदिन है। वे इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके फैंस की यादों में वे हमेशा जिंदा रहेंगे।

राजेश खन्ना के अभिनय की काबिलियत के बारे में जो कहा जाए, वह कम है। उन्होंने अपने करियर में कुल 180 फिल्मों में काम किया। उसमें 163 फीचर फिल्मों में थीं। उन्होंने करीब 128 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी।

राजेश खन्ना ऎसे स्टार हैं जिन्होंने तीन साल लगातार यानी 1969-71 तक 15 सुपरहिट फिल्में दी थीं।


उन्होंने स्कूल में रहते हुए कुछ नाटक भी खेले थे और कॉलेज के समय उन्हें थिएटर करते हुए अवॉर्ड भी मिले थे।

राजेश खन्ना ने 1966 में पहली बार 23 साल की उम्र में "आखिरी खत" नामक फिल्म में काम किया था। इसके बाद बहारों के सपने, आखिरी खत - उनकी लगातार तीन कामयाब फिल्में थीं। उन्होंने सजना, ट्रेन, आनंद, सच्चा झूठा, दुश्मन, महबूब की मेहंदी, हाथी मेरे साथी, कुदरत जैसी उम्दा फिल्मों में काम किया था।


उन्होंने अपने से आधी उम्र की हीरोइन डिम्पल कपाडिया से शादी की थी। और पढ़े...आज भी हैं इस काका के लाखों दीवाने