Showing posts with label arun jaitely. Show all posts
Showing posts with label arun jaitely. Show all posts

Saturday, 3 October 2015

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काला धन उजागर नहीं करने वाले लोगोंं को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।जेटली ने कहा कि जिन लोगोंं ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी दे दी है, वह सुकून से सो सकते हैं।
लेकिन जानकारी न देने वाली चाहे छोटी मछली हो या बड़ी, उन्हें अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में जेटली ने काले धन के दुरुपयोग के सवाल पर कहा कि सामान्य भारतीय इस कानून के समर्थन में हैं और काफी सपोर्टिव हैं।
विरोध के स्वर ऐसे लोग उठा रहे हैं, जिन्हें खुद इस कानून से परेशानी होने वाली है। जेटली ने कहा कि ईमानदार करदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
पांच करोड़ लोगों में से सिर्फ तीन लाख लोगों को रैंडम प्रॉसेस के तहत निगरानी के लिए चुना गया है। इनमें से भी दो लाख मामले सुलझा लिए गए हैं, एक लाख के खिलाफ मामला दायर किया जाएगा।

जेटली ने अनुपालना खिड़की की योजना को असफल करार देने पर असहमति देते हुए कहा कि हमारा प्रयास लोगों से उनकी अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी लेना था। यह योजना किसी को उसके अपराध के लिए माफ करने की योजना नहीं थी।
इससे पहले शुक्रवार को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि सरकार उन लोगों के खिलाफ छोपमारी अभियान शुरु करने वाली है, जिन्होंने विदेश में अपनी अघोषित संपत्ति की जानकारी नहीं दी है।  दास ने कहा कि जिन लोगों ने इस सुविधा को हल्के में लिया है, वह आने वाले दिनों में पछताएंगे।
Source: Business News from Latest Hindi News Desk

Friday, 11 July 2014

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार का वास्तविक दुनिया से रूबरू होने के लिए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर मोदी सरकार की वास्तविक दुनिया में कदम रखने के लिए स्वागत है।

उन्होंने कहा कि वह वित्त मंत्री अरूण जेटली की प्रशंसा करते हैं कि उन्होंने बजट में चुनाव के दौरान अर्थव्यवस्था को लेकर जो हवाई वादे किए गए थे उस पर ध्यान नहीं दिया….चिदंबरम ने कहा कि वह इस बात से खुश है कि
और खबरें यहाँ -
To read more breaking news you can visit RajasthanPatrika.com - an online Hindi news website that carries bollywood, sports, health, lifestyle, business news. It also have individual state city news such as rajasthan news, jaipur news, nagaur news, pali news, baran news, bikaner news, bharatpur news and from all the cities of rajasthan.

Thursday, 10 July 2014

अच्छे दिन लाने के वादे के साथ मोदी सरकार के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने गुरूवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया। बजट में कड़े फैसले लेने की बात के साथ आम जनता को रियायत देने की कोशिश की गई।

आम जनता को छूट की जितनी उम्मीद थी उतनी नहीं मिली, लेकिन वित्त मंत्री ने सभी वर्गो के लोगों को रियायत देने की पूरी कोशिश की। जेटली ने आम जनता के रोजमर्रा के जरूरत की चीजों सस्ती करके देश की जनता को राहत दी तो कई चीजों को महंगा भी किया …..जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

और खबरें यहाँ -
For more latest updates log on to rajasthanpatrika.com that publishes rajasthan news, jaipur news, bikaner news, ajmer news, kota news etc.