Showing posts with label latest hindi news. Show all posts
Showing posts with label latest hindi news. Show all posts

Tuesday, 3 November 2015


इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मंगलवार रात भारत लाया जा सकता है। एक इंटरपोल के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। इंटरपोल अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छोटा राजन को भारत ले जाने के मामले में सभी जरुरी क्लियरेंस मिल चुकी है।
इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने छोटा राजन की भारत वापसी पर बताया कि राजन को मुंबई लाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि छोटा राजन को ऑर्थर रोड जेल के अंडा सेल में रखा जा सकता है।
दाऊद से मिले हुए हैं मुंबई पुलिस के लोग
डॉन छोटा राजन ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। राजन ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है क्योंकि उसके कुुछ लोग दाऊद इब्राहिम से मिले हुए हैं। बाली में मीडिया से बातचीत में छोटा राज ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, इसलिए भारत सरकार से गुजारिश है कि उसे दिल्ली ले जाया जाए। उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने मुझ पर बहुत अत्याचार किए हैं। उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले फर्जी है।
अगला नंबर दाऊद का है
छोटा राजन की गिरफ्तारी और भारत लाए जाने की चर्चा के बीच अब अगला नंबर भारत के सबसे बड़े भगोड़े और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का है। ऐसा कहना है देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का। राजनाथ को भरोसा है कि मोदी सरकार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम को भी भारत लाने में सफल रहेगी। माफिया डॉन दाउद इब्राहिम को भारत लाने के सवाल पर कहा कि छोटा राजन आ रहा है। इसके बाद दाउद इब्राहिम का ही नंबर है। थोड़ी-सी प्रतिक्षा कीजिए।
Source:  India Hindi News

Tuesday, 27 October 2015


इंडोनेशिया के बाली में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को सोमवार को गिरफ्तारी किया गया। सीबीआई डायरेक्टर अनिल सिन्हा ने छोटा राजन की गिरफ्तारी कन्फर्म की है। छोटा राजन को बाली के एक मशहूर रिजॉर्ट से पकड़ा गया। बता दें कि छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। छोटा राजन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दुश्मन है। हालांकि एक वक्त वो भी था जब दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हुआ करती थी। इस बात की चर्चा हमेशा उठती रही है कि भारत की खुफिया एजेंसियां दाऊद को मारने के लिए छोटा राजन को इस्तेमाल करती है। पूर्व गृह सचिव और मौजूदा बीजेपी सांसद आर के सिंह ने एक निजी टीवी चैनल पर दिए गए इंटव्यू के दौरान इसका जिक्र किया था।

इसी क्रम में rajasthanpatrika.com आपको  बताने जा रहा है कि कैसे इंडिया के जेम्स बॉन्ड माने जाने वाले अजित डोवाल ने दाऊद को खत्म करने के लिए छोटा राजन से हाथ मिलाकर प्लान बनाया।
बेटी की शादी की दावत में थी दाऊद को ठिकाने लगाने की प्लानिंग
वर्तमान में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल को देश के सबसे बड़े भगोड़े दाऊद इब्राहिम का दुश्मन माना जाता है। डोवाल काफी समय से दाऊद को ठिकाने लगाने की कोशिश में रहे हैं। बात करीब दस साल पहले की है। 23 जुलाई 2005 को दाऊद की बेटी का रिसेप्शन था। दाऊद इब्राहिम की बेटी माहरूख शेख का निकाह पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद के साथ होने जा रहा था। निकाह की खबर बेहद गोपनीय रखी गई थी। इसी के बाद आईबी ने दाऊद को दुबई में मारने का प्लान तैयार किया। दाऊद को दुबई के उस होटल में मारा जाना था, रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। इस ऑपरेशन का इंचार्ज बनाया गया अजित डोवाल को।
ऑपरेशन में छोटा राजन को किया गया शामिल 
सुरक्षा एजेंसियां इस ऑपरेशन में शामिल होने से बचना चाहती थीं। इस प्लान में छोटा राजन को शामिल किया गया। छोटा राजन को दाऊद से अपने ऊपर करवाए गए हमले का बदला लेना था। प्लान के मुताबिक तय हुआ कि छोटा राजन के दो शार्प शूटर्स को ट्रेनिंग और इन्फॉर्मेशन देकर दाऊद को खत्म करने के लिए भेजा जाएगा। ऑपरेशन दाऊद के लिए छोटा राजन ने अपने दो सबसे भरोसेमंद शार्प शूटर विक्की मल्होत्रा और फरीद तनाशाह को चुना।
ऑपरेशन दाऊद की पूरी तैयारी
दाऊद को खत्म करने के लिए छोटा राजन के दोनों शार्प शूटर्स विक्की मल्होत्रा और फरीद तनाशाह को भारत में एक खुफिया जगह ट्रेनिंग दी गई। तय हुआ कि दाउद को 23 जुलाई 2005 को ग्रैंड हयात में ही मारा जाएगा। इसके लिए विक्की मल्होत्रा और फरीद तनाशा के फर्जी ट्रेवल डाक्यूमेंट्स भी तैयार किए गए थे। तैयारी अपने अंतिम चरण में थी और प्लान के मुताबिक सब कुछ सही चल रहा था।
मुंबई पुलिस ने शूटर्स को किया इंटरसेप्ट
आईबी का ऑपरेशन बेहद गोपनीय था। नई दिल्ली के अलावा एजेंसी के गिने-चुने लोगों को ही इसकी भनक थी। ऑपरेशन दाऊद से पहले मुंबई पुलिस को राजन गैंग के शूटरों विक्की मलहोत्रा और फरीद तानाशा की भारत में मौजूदगी की खबर लग जाती है। डोवाल छोटा राजन गिरोह के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थें। उसी दौरान धनंजय कमलाकर की टीम होटल में आ जाती है। उस वक्त वो तीनों ग्रांट हयात होटल के नक्शे पर चर्चा कर रहे थे कि कहां शार्प शूटरों को तैनात किया जाए।
और फेल हो गया दाऊद के खात्मे का प्लान
11 जुलाई 2005 को मुंबई पुलिस की टीम ने छोटा राजन के शूटरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिस दौरान अजित डोवाल शार्प शूटर्स को आखिरी ब्रीफिंग दे रहे थे, उसी समय पुलिस की टीम ने दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस की इसी चूक के चलते दाऊद के खात्मे का प्लान फेल हो जाता है। इस ऑपरेशन से जुड़े दूसरे शॉर्प शूटर फरीद तनाशा को कुछ अरसे बाद दाऊद ने मार गिराया। .. दाऊद को ठिकाने लगाने के लिए छोटा राजन से मिलाया था हाथ

Saturday, 10 October 2015


सीबीआई शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी को अस्पताल में भर्ती कराने के कारणों की जांच करेगी। इस संबंध में सीबीआई ने महाराष्ट्र प्रशासन से इंद्राणी के शरीर से लिए गए तरल पदार्थ के नमूनों को संरक्षित रखने और इस घटना पर रिपोर्ट देने को कहा है।
 शीना बोरा हत्याकांड मामले की जांच अपने हाथों में ले चुकी सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार से विभिन्न तरह के तरल नमूनों (पेट साफ करने से निकले पदार्थ, पेशाब और रक्त) को संरक्षित रखने को कहा है, जो हाल ही में उसे अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान लिए गए थे।
जांच एजेंसी ने राज्य सरकार को बायकुला जेल की जांच रिपोर्ट, अधिकारियों की ओर से तैयार किसी भी अन्य रिपोर्ट उसे देने और इस संबंध में की गई कार्रवाई की भी जानकारी देने को कहा है।

जेल में बंद इंद्राणी को खराब हालत होने पर 2 अक्टूबर को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे 4 दिन बाद 6 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
इंद्राणी के अस्पताल में रहने के दौरान जेल में दवाएं जरूरत से ज्यादा लेने के संदेह पर विरोधाभासी रिपोर्ट आई थी। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि उसे जरूरत से ज्यादा दवा ली, जबकि दूसरे में इसका खंडन किया गया था।

Saturday, 3 October 2015

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काला धन उजागर नहीं करने वाले लोगोंं को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।जेटली ने कहा कि जिन लोगोंं ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी दे दी है, वह सुकून से सो सकते हैं।
लेकिन जानकारी न देने वाली चाहे छोटी मछली हो या बड़ी, उन्हें अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में जेटली ने काले धन के दुरुपयोग के सवाल पर कहा कि सामान्य भारतीय इस कानून के समर्थन में हैं और काफी सपोर्टिव हैं।
विरोध के स्वर ऐसे लोग उठा रहे हैं, जिन्हें खुद इस कानून से परेशानी होने वाली है। जेटली ने कहा कि ईमानदार करदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
पांच करोड़ लोगों में से सिर्फ तीन लाख लोगों को रैंडम प्रॉसेस के तहत निगरानी के लिए चुना गया है। इनमें से भी दो लाख मामले सुलझा लिए गए हैं, एक लाख के खिलाफ मामला दायर किया जाएगा।

जेटली ने अनुपालना खिड़की की योजना को असफल करार देने पर असहमति देते हुए कहा कि हमारा प्रयास लोगों से उनकी अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी लेना था। यह योजना किसी को उसके अपराध के लिए माफ करने की योजना नहीं थी।
इससे पहले शुक्रवार को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि सरकार उन लोगों के खिलाफ छोपमारी अभियान शुरु करने वाली है, जिन्होंने विदेश में अपनी अघोषित संपत्ति की जानकारी नहीं दी है।  दास ने कहा कि जिन लोगों ने इस सुविधा को हल्के में लिया है, वह आने वाले दिनों में पछताएंगे।
Source: Business News from Latest Hindi News Desk

Monday, 31 August 2015

मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंंद 26/11 के आतंकी हमलों में शामिल और लश्करे तैयबा से संबंध रखने वाला आतंकी अबू जुंदाल बीते 27 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उसके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसा दावा जुंदाल की 63 वर्षीया मां रेहाना ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेहाना का कहना है कि  उसका स्वास्थ्य काफी गिर गया है। वह इतना कमजोर हो गया है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सुनवाई के लिए भी खड़ा नहीं रह पाता। उसकी मां ने कहा कि अति सुरक्षा वाली कोठरी में कोई खिड़की भी नहीं है। यह तो कब्र से भी बदतर है।




abu jundal


जेल में अपने 35 वर्षीय पुत्र से मुलाकात करने के बाद रेहाना ने कहा कि अदालत में कुछ भी साबित नहीं हो पाया है। कुछ सबूत भी नहीं मिले हैं। यह मुलाकात 21 अगस्त को हुई थी।

उसने भूख हड़ताल 5 अगस्त से शुरू की थी। जुंदाल कई बार लिखित रूप में मांग कर चुका है कि उसे उस कोठरी से निकालकर कहीं और रखा जाए क्योंकि इस कोठरी में उसे अजमल कसाब का भूत परेशान कर रहा है। महाराष्ट्र के बीड की रहने वाली रेहाना अपने पति के साथ जुंदाल से मिलने मुंबई गई थी।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/terrorist-abu-jundal-health-down-due-to-hunger-strike-1281356.html
शीना बोरा हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। खुलासे से पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपने बेटे मिखाइल की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने हायर किए गए कॉन्ट्रैक्ट किलर को हिरासत में ले लिया है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अगस्त 2014 में अपने बेटे मिखाइल की हत्या के लिए 2.5 लाख में रुपए में एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को सुपारी दी थी। इंद्राणी की मिखाइल को मारने की यह चौथी कोशिश थी।

indrani mukherjee




2.5 लाख रुपए में तय हुआ था मिखाइल की जिंदगी का सौदा

एक सीनियर ब्यूरोक्रेट के मुताबिक कि इंद्राणी और उसके सहयोगी ने कॉन्टैक्ट किलर को  2.5 लाख रुपए दिए थे। उनकी योजना मिखाइल को मारने की थी। उन्होंने बताया कि हमने कॉन्ट्रैक्ट किलर को हिरासत में ले लिया है। उसने कबूल किया है कि मिखाइल को मारने के लिए इंद्राणी ने उसे हायर किया था। अफसर के मुताबिक पुलिस जल्द से जल्द कॉन्ट्रैक्ट किलर का बयान रिकॉर्ड करेगी। इसके बाद इंद्राणी और संजीव खन्ना की मौजूदगी में उससे पूछताछ की जाएगी।


मिखाइल पहले भी कर चुका है दावा

खुलासे से पहले ही शीना बोरा के भाई और इंद्राणी के बेटे मिखाइल बोरा ने पुलिस को बताया था कि उसे तीन बार मारने की कोशिश हो चुकी है। उसने दावा किया था कि 24 अप्रैल 2012 को शीना की हत्या वाले दिन भी मुंबई में यह कोशिश की गई, इससे पहले गुवाहटी में दो बार कोशिश हो चुकी थी। शीना के मर्डर वाले दिन इंद्राणी ने उसे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।





शीना बोरा मर्डर केस में रविवार को खुलासा हुआ था कि इंद्राणी मुखर्जी अपनी बेटी शीना बोरा को मारने के लिए स्लो प्वॉइजन दे रही थी। अंग्रेजी अखबार द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक शीना ने अपनी दोस्तों से आशंका जताई थी कि इंद्राणी उसे स्लो प्वॉइजन दे रही है। मेडिकल जांच में जहर देने की पुष्टि भी हुई थी। इस बात की जानकारी शीना के दोस्तों ने दी।

इंद्राणी के पहले प्रेमी ने बोला- संबंध थे, शादी नहीं की

कई किरदारों के बीच उलझी शीना बोरा मर्डर मिस्ट्री में अब इंद्राणी मुखर्जी उर्फ परी बोरा के पहले प्रेमी ने एंट्री ली है। पेशे से वकील विष्णु प्रसाद चौधरी का कहना है कि वर्ष 1986-87 में उनके परी से संबंध थे। उन्होंने कहा कि उनके इंद्राणी से संबंध थे लेकिन शादी नहीं की थी।

बांद्रा कोर्ट में होगी इंद्राणी मुखर्जी-संजीव की पेशी

मुंबई पुलिस सोमवार को इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्‍याम राय को सोमवार को बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी और उनकी हिरासत बढ़ाए जाने की अपील करेगी। पुलिस मिखाइल की हत्या के प्रयास के आरोपों की जांच के लिए भी आरोपियों का और रिमांड मांगेगी। सोमवार को तीनों की पुलिस रिमांड की मियाद खत्म हो रही है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/sheena-murder-case-police-detain-hitman-hired-to-kill-mikhail-bora-1281382.html

Monday, 24 August 2015

जम्मू कश्मीर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रेश होने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में हुई है। हादसे के वक्त विमान में सवार पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को सुबह जम्मू-कश्मीर में सेना का मिग-21 विमान क्रेश हो गया। हादसे के वक्त विमान में मौजूद पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में किसी भी तरह की जानमाल की हानि होने की खबर अब तक नहीं मिली है।





रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन क्रैश के कारणों का पता नहीं चल सका है। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक हादसे के जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सेना का जगुआर विमान क्रैश

इससे पहले भी सेना के कई विमान और हेलिकॉप्टर क्रैश होने की घटनाएं सामने आती रहती है। कुछ महीने पहले सेना का जगुआर विमान विमान इलाहाबाद के पास नैनी में क्रैश हो गया था।

Source: Latest Hindi News from India News in Hindi Desk

Wednesday, 29 July 2015

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में राज्य के 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन व सहायता विभाग ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टुकडिय़ों की विभिन्न स्थानों पर तैनाती के निर्देश दिए हैं। 
एनडीआरएफ की 2 अतिरिक्त टीम मंगवाई गई है। सेना को भी अलर्ट किया है। 61 वीं सब एरिया, जयपुर, जोधपुर सब एरिया, कोटा ब्रिगेड को सतर्कता के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रोहित कुमार ने मंगलवार को बैठक ली।

यहां झमाझम के आसार 
उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, डंूगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर व जैसलमेर।


जालोर-सिरोही जिलों में भारी बरसात
अतिवृष्टि के कारण मंगलवार को भी जालोर जिले के सांचौर, भीनमाल, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा व नेहड़ क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने रहे।

पांचला बांध टूटने से मंगलवार दोपहर को पानी सांचौर शहर में घुस गया। इससे शहर की दर्जनों बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। इससे करीब 50 से अधिक लोग फंस गए। 
जिन्हें प्रशासन ने रेस्क्यू टीम व लोगों की सहायता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। नेहड़ क्षेत्र में 50 घर पानी में डूब गए हैं। गांवों का सम्पर्क कट गया है। बारिश के कारण जालोर के अधिकांश क्षेत्रों के रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।

इससे बाढ़ प्रभावित लोगों तक राशन सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है। राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण दल की नारोली (अजमेर) से एक टीम व गांधीधाम गुजरात की दो टीम (प्रत्येक टीम में 35 सदस्य) भी सांचौर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। 
प्रशासन ने सांचौर शहर की बस्तियों में अलर्ट जारी कर हिंगलाज नगर, खेतेश्वर कॉलोनी, नर्मदा कॉलोनी, झेरडिय़ा वास को खाली करा दिया है। जालोर के जलातरा व देवड़ा गांव में एक-एक युवक पानी में डूब गया।

तैनात किए बचाव दल 
प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए झालावाड़ में एन.डी.आर.एफ की एक टीम (40 जवान)3 बोट के साथ तैनात की है। जालोर में 3 टीम (120 जवान) 15 बोट के साथ तैनात किए हैं। एस.डी.आर.एफ के जवान भी अलग-अलग स्थान पर तैनात किए गए हैं। 

आयुक्तालय जयपुर 89, आयुक्तालय जोधपुर 39, भरतपुर 90, उदयपुर 80, बीकानेर 48, अजमेर 37, कोटा102, पाली 47 एवं जोधपुर ग्रामीण में 39 जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा सभी जिलों में होम गार्डस् , पुलिस व आर.ए.सी. व अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर जिलों में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक भी स्थानीय टीमों के साथ तैनात हैं।

Source: News in Hindi from Rajasthan News Portal

Wednesday, 15 July 2015

मुुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विरोधी माने जाने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह की इस पद से छुट्टी हो गई है, ये पद अब 'आप '  नेता स्वाति मालीवाल संभालेंगी।

स्वाति फिलहाल मुख्यमंत्री की सलाहकार हैं। बताया जा रहा है सरकार ने उनका नाम इस पद के लिए तय कर लिया है। वे 18 जुलाई को यह पद संभालेंगी। स्वाति इंडिया अंगेस्ट करप्शन के समय से अरविंद केजरीवाल से जुड़ी रही हैं।



 इसके अलावा आम आदमी पार्टी केे गठन के बाद वे सक्रिय रूप से पार्टी में काम कर रही हैं। स्वाति हरियाणा के 'आपÓ नेता नवीन जयङ्क्षहद की पत्नी है। नवीन रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की सबसे युवा अध्यक्ष होंगी। स्वाति को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने की पीछे की वजह उनका सामाजिक कार्यों का अनुभव और युवा होना है। वैसे दिल्ली महिला आयोग के ज्यादतर सदस्यों का कार्यकाल भी इसी माह खत्म हो रहा है।

इससे पूर्व यह पद संभाल रहीं बरखा सिंह का कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी से टकराव हो चुका है। दिल्ली महिला आयोग में अध्यक्ष के अलावा पांच से सात सदस्य होते हैं।

Source: Latest Hindi News from India Hindi News Desk

Thursday, 7 May 2015

2002 के हिट एंड रन केस में मुंबई की सेशन कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सलमान खान को 5 साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।
हालांकि सजा के एलान के बाद उनके वकील हाईकोर्ट पहुंच गए और सलमान को दो दिन की अंतरिम जमानत मिल गई।
जज डी डब्ल्यू देशपांडे ने सलमान को गैरइरादतन हत्या समेत सभी आरोपों में दोषी करार दिया। इस पूरे मामले में उन 10 शख्स की अहम भूमिका रही, जिनके बयान पर कोर्ट ने फैसला दिया। आइए एक नजर डालते हैं उन 10 गवाहों पर।

Hit can run case - Salman Khan

1- रिजवान रखानगी - यह रेन बार के मैनेजर हैं। इन्होंने कोर्ट को बताया था कि सलमान खान ने बार एक गिलास लिया था, जिसमें पानी जैसा कुछ था। 
2- मोलोय बाग - बारटेंडर बाग ने बताया कि अभिनेता के साथ आए लोगों ने शराब ऑर्डर किया था।
3- रामाश्रय पांडेय - घटनास्थल के पास इनकी डेयरी है। उन्होंने गवाही दी कि उन्होंने सलमान को कार के अगले हिस्से से नीचे उतरते हुए देखा था।
4- आलोक पांडेय - चंकी पांडे के भाई आलोक ने बताया कि 28 सितंबर 2002 की सुबह साढ़े नौ बजे जब सलमान के घर वे पहुंचे तो उन्होंने उनको गले लगाया। तब उनके मुंह से शराब की बदबू नहीं आ रही थी। 
5- फ्रांसिक फर्नांडिस - घटनास्थल के पास रहे वाले फर्नांडिस ने बताया कि वह बचपन से ही सलमान को पहचानते हैं। उनके मुंह से शराब की बदबू नहीं आ रही थी। 
6- बालाशंकर - केमिकल एनालिस्ट बालाशंकर का दावा था कि  सलमान के खून के नमूने में शराब की मात्रा थी।
7- आरटीओ इंस्पेक्टर आर एस केसरकर ने सलमान की गाड़ी की जांच की थी। 
8- जेजे अस्पताल के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ सुहास पवार ने सलमान के खून के नमूने लिए थे। 
9- कल्पेश वर्मा- जे डब्ल्यू के पार्किंग सहायक वर्मा का कहना था कि जब गाड़ी रुकी हुई थी तब सलमान ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। लेकिन सलमान ने कहा कि वह ड्राइविंग सीट पर थे, वे अपने ड्राइवर का इंतजार कर रहे थे। 
10- 57 वर्षीय पुलिसकर्मी बापू बोराडे सलमान के खून के नमूने फोरेंसिक लैब लेकर गए थे।  

Source: India News from Latest Hindi News Headlines

Monday, 27 April 2015

देश से मोटरसाइकिलों और स्टेप-थ्रू बाइकों के निर्यात में पिछले वित्त वर्ष में बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटरसाइकिल का बोलबाला रहा। वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान देश से मोटरसाइकिल और स्टेप-थ्रू का निर्यात 13.57 प्रतिशत बढ़कर एक साल पहले के 19 लाख 82 हजार 817 के मुकाबले 22 लाख 51 हजार 791 इकाई पर पहुंच गया।
इसमें बजाज की बॉक्सर, प्लेटिना, डिस्कवर, हीरो मोटोकॉर्प की एचएफ डॉन, स्प्लेंडर, पेशियन और टीवीएस की मैक्स, विक्टर जीएक्स तथा जीवा का निर्यात सर्वाधिक रहा। भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के संगठन (सियाम) के आँकड़ों के अनुसार 2014-15 में 75सीसी से 110 सीसी वर्ग में कुल 11 लाख 82 हजार 796 मोटरसाइकिल और स्टेप-थ्रू का निर्यात किया गया।
Bajaj Auto

एक साल पहले यह संख्या 11 लाख 33 हजार 816 थी। इस वर्ग में बजाज की बॉक्सर, सीटी, प्लेटिना और डिस्कवर का बोलबाला रहा। बजाज ऑटो ने इस वर्ग में आठ लाख 76 हजार 631 दुपहिया का निर्यात कर अपनी बादशाहत कायम रखी।दूसरे नम्बर पर टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड रही। उसने एक लाख 56 हजार 940 मोटरसाइकिल और स्टेप-थ्रू निर्यात का निर्यात किया। कंपनी के मॉडलों में मैक्स, विक्टर जीएस, जीवा, मैक्स फोरआर और एसटी शामिल रहे।
देश की दुपहिया वर्ग की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने इस वर्ग में 70 हजार 978 मोटरसाइकिलों और स्टेप-थ्रू निर्यात की जिनमें एचएफ डॉन, एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर और पेशियन शामिल थीं। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड ने सीबी टविस्टर और ड्रीया मॉडल की 43802 मोटरसाइकिल निर्यात की।
इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने क्रक्स और वाईबीआर 110 की 26 हजार 589 तथा महिन्द्रा टू ह्वीलर्स लिमिटेड ने पेन्टियरो और सेन्टूरो मॉडल की 7886 मोटरसाइकिल/स्टेप-थ्रू निर्यात की। एक सौ दस सीसी से 125 सीसी वर्ग में भी बजाज ऑटो ने अपना दबदबा कायम रखा।
इस वर्ग में कंपनी ने बॉक्सर, प्लेटिना, डिस्कवर, केटीएम की दो लाख एक हजार 933 मोटरसाइकिल निर्यात की। 125 से 150 सीसी वर्ग में कंपनी की पल्सर, बॉक्सर और डिस्कवर का बोलबाला रहा। इस वर्ग में कुल चार लाख 54 हजार 720 मोटरसाइकिल में से आधे से अधिक बजाज ऑटो के पल्सर, डिस्कवर और बॉक्सर मॉडलों की संख्या रही।
कंपनी ने पिछले साल के एक लाख 97 हजार 988 के मुकाबले दो लाख 52 हजार 846 मोटरसाइकिल इस श्रेणी में विदेशों को भेजी।बजाज ने 125 सीसी से लेकर 200 सीसी वर्ग में भी केटीएम और पल्सर मॉडलों की बदौलत अपनी अगुवाई बनाये रखी। इस वर्ग में कुल निर्यात दो लाख 28 हजार 295 मोटरसाइकिलों का रहा जिसमें बजाज ऑटो का निर्यात एक लाख 45 हजार 618 रहा।
200 सीसी से 250 सीसी वर्ग में बजाज ऑटो की पल्सर, एवेन्जर और ङ्क्षनजा की मांग रही। इस श्रेणी में निर्यात की गई कुल 28 हजार 264 मोटरसाइकिलों में बजाज ऑटो की पल्सर एवेन्जर की संख्या 21 हजार 901 रही।

Source: Automobile News from Hindi News Headlines
लाइफ में चांस खत्म नहीं होते हैं, और न ही इतनी जल्दी दुनिया खत्म होती है। इसलिए हर लम्हों का आनंद लेने की कोशिश करो। क्योंकि अगर आप दबाव और तनाव में रहते हैं और जब वक्त बीत जाता है। यह कहना है बॉलीवुड की बॉर्बी गर्ल कैटरीना कैफ का।
कैटरीना की माने तो अगर आप पीछे मुडकर देखते हैं। तब आपको एहसास होता है कि आपने उस समय को जिया नहीं। आप ने उन लम्हों की खूबसूरती का एहसास नहीं किया, जिन लम्हों से होकर आप गुजरे थे। अब ऐसी बातें सुनकर तो लगता है कि कैट को आर्ट ऑफ लिविंग का काफी नॉलेज है।
Katrina Kaif

गौरतलब जहां पहले खबरें आ रही थीं, कि फिल्म की शूटिंग की वजह से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा न बने लेकिन अब तो उनके आए दिन इस फेस्ट के प्रति उनके एक्साइटमेंड की खबरें ही आती रहती हैं।
कैटरीना का कहना है कि इस फेस्ट के दौरान वे वहां सभी यादगार पलों को सिमेटना चाहती हैं, वे कहती हैंस कि उन्हें इस बात से भी कोई फर्क नहीं प़डता कि फैशन डिजाइनर कान्स में उनकी उपस्थति को किस तरह से लेंगे।
लोरियल पेरिस के ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में 12 दिन से 14 मई तक आजोजित होने वाले इस फेस्ट का हिस्सा बनने वाली कैटरीना ने बताया कि वह जानती हैं कि उनकी ड्रेस और उनकी हर अदा पर सब नजर रखेंगे लेकिन वह केवल अच्छा समय व्यतीत करना एवं अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का आनंद लेना चाहती हैं।
कैफ की माने तो आप जहां भी जाएंगे आलोचना तो होगी ही, उन्होंने कहा कि उन्हें हर ट्रेंड जानने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे ना तो एक डिजाइनर हैं और ना ही फैशन स्पेशलिस्ट। उनका काम टिप्पणी करना है तो करने दें। मैं एक अभिनेत्री हूं और ये मेरा काम है।
लिहाजा ऐसे में वे उम्मीद करती हैं कि सभी को शांति से अपना-अपना काम करना चाहिए। ऐसी ज्ञान भरी बातों से लगता है कि कैटरीना किसी भी सिचुएशन में खुश रह सकती हैं।

Source: Entertainment News from Hindi News Desk 

Saturday, 3 January 2015

योजना आयोग को नीति आयोग का नाम देने के एक दिन बाद ही इसके उपाध्यक्ष को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

प्रबल संभावना है कि जाने माने अर्थशास्त्री अरविंद पानगरिया इसके पहले उपाध्यक्ष बने।

पानगरिया मूलत राजस्थान के जयपुर निवासी हैं। नए उपाध्यक्ष के स्वागत को लेकर संसद मार्ग स्थित योजना भवन के कर्मचारियों ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है।



उम्मीद है कि नीति आयोग अगले उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हो जाने के बाद अगले सप्ताह से कामकाज शुरू कर दे। योजना भवन के चारों तरफ लगे बोर्डो को हटाकर नीति आयोग के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल मई में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त को अपने पहले संबोधन में ही मोदी ने 65 साल पुराने योजना आयोग को खत्म कर इसके स्थान पर नई संस्था की बात कही थी।




गुरूवार को योजना आयोग को नीति आयोग का नाम दिया गया है। नीति आयोग की कमान प्रधानमंत्री के हाथ में होगी और इसकी संचालन परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल इसके सदस्य होंगे। आयोग में एक उपाध्यक्ष और पांच पूर्णकालिक सदस्य होंगे। आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और दो पूर्णकालिक सदस्यों के अलावा चार केन्द्रीय मंत्री पदेन सदस्य के रूप में इसमें शामिल किए जाएंगे।

Source: Delhi News from Hindi News Desk

Thursday, 1 January 2015


आज की दुनिया में हर कोई तनाव से परेशान है। लेकिन रिटायर होने के बाद वृद्ध लोग कुछ ज्यादा ही तनावग्रस्त हो जाते हैं। कारण चाहे बोरियत हो या बेटे, बहू, पोते व पोतियों द्वारा की गई उपेक्षा हो। 

लेकिन तनाव को दूर करने का एक सबसे बढिया उपाए है पेंटिंग बनाना। पेंटिंग के जरिए वृद्ध लोग अपने तनाव को दूर कर सकते है या फिर कम कर सकते है।

जर्मनी के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल एर्लागेन के वैज्ञानिकों ने हाल ही रिटायर हुए बुजुर्गो पर किए गए अध्ययन में पाया कि जो वृद्ध हफ्ते में एक बार भी पेंटिंग करते हैं, वे स्ट्रेस या किसी अन्य दबाव से दूसरों की तुलना मे जल्दी उबरते हैं। 

विजुअल आर्ट का सृजन दिमाग के उस हिस्से में सुधार करता है, जो किसी व्यक्ति को तनाव से उबारने में मददगार साबित होता है ....पेंटिंग्स दूर करती है "तनाव"

Source: Health News from Hindi News Portal

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मुशहूर अभिनेत्री विद्या बालन आज 37 वर्ष की हो गयी। 01 जनवरी 1978 को केरल में जन्मी विद्या बालन बचपन के दिनों से अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखा करती थी। 

वर्ष 1995 में विद्या बालन को जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक हम पांच में काम करने का अवसर मिला। विद्या बालन के काम को शो में बहुत पसंद किया गया किसी को उस समय नही पता था आगे जाकर वह सबके दिलों पर राज करेंगी 

विद्या ने फिल्मों में अपने करियर की शरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म भालो थे को से की। फिल्म में अपने अभिनय से उन्होंने सबको दीवाना बना दिया |


हे बेबी
विद्या ने अपनी पहली ही फिल्म से सबको दीवाना बना दिया था। एक सिंपल लुक वाली विद्या को अक्षय के साथ हे बेबी में काम करने को मिला। फिल्म में वह पहली बार अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नजर आईं । फिल्म नें वह एक ब“ो की मां की किरदार निभाते दिखीं थीं। विद्या के काम को काफी पसंद किया गया था। एक अलग तरह के लुक के साथ विद्या को काफी पसंद किया गया था। 

लगे रहो मुन्ना भाई
विद्या ने अपनी पहली ही फिल्म से सबको दीवाना बना दिया था।एक मैसेज छोड़ने वाली फिल्म थी। फिल्म में परिणीता के बाद एक बाद एक बार फिर विद्या संजय दत्त के साथ काम करती नजर आईं इस फिल्म में संजय के साथ उनके काम को भी काफी पसंद किया गया था। उनके एक डॉयलाग को इतना पसंद किया गया था कि आज भी उसको मुंबई के आरजे दोहराते हैं....पढ़िए विद्या बालन के बर्थडे पर उनके बारे में कुछ खास

Source: Bollywood News from Hindi News Desk