Thursday 26 November 2015

प्रकृति की खूबसूरती अपने आप में बेमिसाल होती है। लेकिन कुछ खूबसूरती ऐसी भी होती है जिनको देखना इतना आसान नही होता। लेकिन सात दिसम्बर को कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा और शुक्र ग्रह का मधुर मिलन होने जा रहा है।
अगर आप इस खूबसूरत नजारे को देखने से चूकना नही चाहते तो उसके लिए  आपको सूर्योदय से पहले उठना होगा। चंद्रमा हमारे सौर परिवार का खूबसूरत उपग्रह है तो वही शुक्र को प्रेम की देवी के रूप में भी जाना जाता है। ये दोनों ही आसमान की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
सात दिसंबर को यह दोनों एक दूसरे के बेहद पास आ रहे हैं। यह दोनो तीन घंटे 20 मिनट तक साथ नजर आऐंगे। अगर वैज्ञानिक दृष्टि की बात की जाए तो  खगोलीय घटना समय की गणना के लिए महत्वपूर्ण होती है।
नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशि भूषण पांडे के अनुसार चंद्रमा व शुक्र का एक दूसरे के नजदीक आना अद्भुत खगोलीय घटना है। और इसका नजारा अपने आप में खूबसूरत होगा .. venus and moon will meet on 7th december

Monday 23 November 2015


हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर के साथ डिनर पर गई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
इस बार वे किसी के साथ ''डिनर डेट'' की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई हैं।
प्रीति जिंटा के नजदीकी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि वह अपने कथित अमेरिकी दोस्त जेने गुडेनफ से अगले साल जनवरी में शादी रचा लेंगी।

खबर है कि इस शादी के लिए छोटा सा आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुछ नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हो सकते हैं ।
बता दें कि जीन ही थे जो प्रीति के पूर्व साथी नेस वाडिया से लड़ाई में हर वक्त साथ रहे। प्रीति और जीन की मुलाकात कुछ साल पहले एक ट्रिप के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2014 के एक सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान प्रीति के साथ देखा गया था।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा को मुंबई के रेस्ट्रॉरेन्ट में दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर के साथ डिनर करते देखा गया था। जिसके बाद दोनों के संबंधों को लेकर मीडिया में अटकलें लगाई जाने लगी थी।
बाद में मीडिया में आई खबरों का खंडन करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस और किंग्स इलेवन पंजाब की कोओनर प्रीति ने ट्वीट किया था- ''मैं डेविड मिलर के साथ डिनर पर गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स देखकर मैं हैरान रह गई। आपकी जानकारी के लिए हम दोनों किंग्स इलेवन पंजाब परिवार का हिस्सा हैं।'' ... जेने गुडेनफ ने चुराया प्रीति जिंटा का दिल, अगले साल करेंगी शादी

Thursday 19 November 2015


रियलिटी शो 'बिग बॉस-9' के घर से बाहर हुए अभिनेता पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान एक मेजबान के तौर पर बेहद पक्षपाती हैं।
पुनीत वशिष्ठ ने यहां तक आरोप लगा दिया कि सलमान खान इस शो की प्रतिभागी मंदना करीमी की खूबसूरती के कायल लगते हैं।
बता दें कि बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए पुनीत वशिष्ठ ज्यादा दिनों तक घर में नहीं ठहर पाए और 15 नवंबर को बाहर हो गए।

पुनीत ने इस सप्ताह मंदना को विदेशी कहा था, जिसके बाद सलमान ने उनकी फजीहत की थी।
पुनीत ने घर से बाहर आकर कहा कि, सलमान पूरी तरह से पक्षपात कर रहे हैं और उन्होंने मंदना के दोहरे चेहरे को नहीं देखा है।' 'बिग बॉस' के घर से बाहर हुए पुनीत ने बताया, 'वह सिर्फ मंदना की बाहरी खूबसूरती देख रहे हैं।

वह यह नहीं देख रहे हैं कि वह क्या कर रही हैं और वह क्या हैं?' फिलहाल बता दें  इन दिनों बिग बॉस के घर को दर्शकों की टीआरपी की बहुत जरूरत है। शायद इस खबर के बाद सलमान की तरह दर्शक भी टीवी पर  मंदाना की खूबसूरती को देखने आ जाए। जिससे इस विवादित शो की टीआरपी वापस लौट आए .. Bigg Boss 9

Monday 16 November 2015

एक इंटरव्यू के दौरान बी-टाउन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते और शादी पर सवाल किया गया।
जिसके जवाब में कटरीना ने कहा कि रिलेशन बदल सकते है इसीलिए वो अपनी लव-लाइफ और शादी पर कभी कुछ नहीं कहती हैं।

कैटरीना के मुताबिक जब सही वक्त आएंगा, वो तभी सबको अपनी लाइफ की इस सबसे बड़ी खुशी में शामिल करेंगी।
खबरों की माने तो ऐसा कह कर कही ना कही कैटरीना ने रणबीर पर विश्वास न करने की बात बताई है।

वहीं, सलमान पर भी कैटरीना ने ये कहकर बात नहीं की कि उनकी आज की लाइफ को देखते हुए सलमान पर बात करना ठीक नहीं होगा। इसी इंटरव्यू में कैटरीना ने रणबीर के फोन मैनर्स सुधारने की बात कही और साथ ही माना कि उन्हें खुशी होती अगर रणबीर ज्यादा एक्सप्रैसिव होते।
कैटरीना ने  अपनी एक आदत के बारे में बताया कि वो किसी से भी ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं रह सकती जल्द ही सबकुछ भूल जाती है 
Source:  Bollywood News

Thursday 5 November 2015


देश में असहिष्णुता के माहौल को लेकर पुरस्कार वापसी का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में अब जाने-माने फिल्मकार कुंदन शाह, निर्देशक सईद मिर्जा और प्रसिद्ध लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का नाम भी शामिल हो गया है, इन्होंने भी अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है।

'जाने भी दो यारों' जैसी सुपर हिट फिल्म सहित प्रसिद्ध धारावाहिक 'नुक्कड़' बना चुके कुंदन शाह और 'अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'मोहन जोशी हाजिर हो', सहित नसीम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सईद मिर्जा ने गुरुवार को पुरस्कार लौटाने की घोषणा करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। वहीं 1989 में 'विच ऐनी गिव्स इट दोज वन्स'के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली अरुंधती रॉय ने कहा कि देश के मौजूदा हालात पर वह शर्मिंदा हैं।

असहिष्णुता शब्द पर जताई आपत्ति
अरुंधती नेे हत्या, गोली मारने, जलाने और भीड़ द्वारा हत्या करने के लिए केवल 'असहिष्णुताÓ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि ये हत्याएं और खतरनाक हालात के लक्षण हैं। उनके मुताबिक देश में करोड़ों दलित, आदिवासी, मुस्लिम और ईसाई को डर में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्हें नहीं पता कि हमला कब और कहां से होगा। केंद्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने खाते में एक राष्ट्रीय अवॉर्ड ढूंढकर बड़ी खुशी हुई, ताकि वह इसे लौटा सकें। उन्होंने लेखकों के विरोध को अप्रत्याशित और ऐतिहासिक बताया है और इसका हिस्सा बनकर खुशी जताई है।

सहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा चुकी
अरुंधति 2005 में कांग्रेस के शासनकाल में साहित्य अकादमी का पुरस्कार लौटा चुकी हैं। इसलिए उन्होंने खुद को कांग्रेस बनाम बीजेपी की पुरानी बहस से अलग देखने की अपील की है और कहा है कि अब बात इससे आगे बढ़ चुकी है ... अरुंधति रॉय, कुंदन शाह और सईद मिर्जा भी लौटाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

Source: India Hindi News

Tuesday 3 November 2015


इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मंगलवार रात भारत लाया जा सकता है। एक इंटरपोल के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। इंटरपोल अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छोटा राजन को भारत ले जाने के मामले में सभी जरुरी क्लियरेंस मिल चुकी है।
इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने छोटा राजन की भारत वापसी पर बताया कि राजन को मुंबई लाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि छोटा राजन को ऑर्थर रोड जेल के अंडा सेल में रखा जा सकता है।
दाऊद से मिले हुए हैं मुंबई पुलिस के लोग
डॉन छोटा राजन ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। राजन ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है क्योंकि उसके कुुछ लोग दाऊद इब्राहिम से मिले हुए हैं। बाली में मीडिया से बातचीत में छोटा राज ने कहा कि उसे मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, इसलिए भारत सरकार से गुजारिश है कि उसे दिल्ली ले जाया जाए। उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने मुझ पर बहुत अत्याचार किए हैं। उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले फर्जी है।
अगला नंबर दाऊद का है
छोटा राजन की गिरफ्तारी और भारत लाए जाने की चर्चा के बीच अब अगला नंबर भारत के सबसे बड़े भगोड़े और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का है। ऐसा कहना है देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का। राजनाथ को भरोसा है कि मोदी सरकार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम को भी भारत लाने में सफल रहेगी। माफिया डॉन दाउद इब्राहिम को भारत लाने के सवाल पर कहा कि छोटा राजन आ रहा है। इसके बाद दाउद इब्राहिम का ही नंबर है। थोड़ी-सी प्रतिक्षा कीजिए।
Source:  India Hindi News