Showing posts with label latest news in hindi. Show all posts
Showing posts with label latest news in hindi. Show all posts

Monday, 26 October 2015

पहाड़ को काटकर सड़क बनाने वाले बिहार के मांझी के नक्शेकदम पर चलकर उत्तराखंड के मांझी ने भी अपने लिए खुद रास्ता बनाया है। यह बात अलग है कि माउंटेन मैन दशरथ मांझी ने 22 साल तक अकेले मेहनत कर रास्ता बनाया था लेकिन यहां के मांझी ने पहाड़ पर बसे दो गांवों को जोडऩे के लिए महज 10 दिन में तीन किलोमीटर लंबी सड़क बना दी। इसके लिए उन्होंने हर दिन 8-9 घंटे मिलकर काम किया। वन अधिकारी इस सड़क की योजना पास करने में काफी देर कर रहे थे। इससे आजिज कर्णप्रयाग जिले के आसपास के गांवों के करीब 300 ग्रामीणों ने अपनी मेहनत से सड़क बनाने की ठान ली।

वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं बन रही थी सड़क
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक राजधानी देहरादून से करीब 200 मिलोमीटर दूर इस सड़क को भटक्वली, चोरासैन और बैनोली गांव के लोगों ने बनाया है। इन गांवों की ऊंचाई समुद्रतल से 5,000 से 7,000 फीट है। यहां एक गांव से दूसरे गांव जाने में लोगों को काफी मुश्किलें पेश आती थीं। उन्हें काफी घूमकर जाना पड़ता था। ये ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वन विभाग की ओर से हरी झंडी नहीं मिलने से उनकी दिक्कतें दूर नहीं हो रही थीं।

बिना एक भी पेड़ काटें बनाई सड़क
वन विभाग सड़क की इस योजना को इसलिए मंजूरी नहीं दे रहे थे क्योंकि उसे डर था कि इससे पेड़ काटने पड़ेंगे। वन विभाग के इस डर को दूर करते हुए ग्रामीणों ने सड़क बनाने के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा। उन्होंने हर दिन 8-9 घंटे मिलकर काम किया। सड़क निर्माण में योगदान देने वाले 56 साल के कुंवर सिंह ने कहा, हम भी पर्यावरण की रक्षा में विश्वास रखते हैं। सेवानिवृत्त कुंवर ने कहा कि निर्माण शुरू करने से पहले ही हमने तय कर लिया था कि एक भी पेड़ नहीं काटेंगे। संयोगवश सड़के के रास्ते में अधिक पेड़ नहीं थे और सड़क इस तरीके से बनाई गई जिससे पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचा।
सरकारी प्लान के मुताबिक बनाई सड़क
सड़क निर्माण में आगे रहने वाली पुष्पा देवी ने बताया, ग्रामीणों ने एक सभा कर सड़क खुद बनाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए सर्वे योजना के मुताबिक काम किया। सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सभी सामग्री प्राकृतिक थी। पत्थरों और पहाड़ के किनारों से मिलने वाली मिट्टी का इस्तेमाल सड़क के दोनों ओर पत्थर की दीवार को बनाने में किया गया। ग्रामीणों ने अपना समय और श्रम दिया और सड़क निर्माण में ज्यादा खर्च नहीं हुआ ... बिहार के नहीं ये हैं उत्तराखंड के Manjhi

Monday, 12 October 2015


60 साल की उम्र में इश्क फरमाना एक अधेड का महंगा पड गया। मामला जयपुर के वैशाली नगर है,जहां एक 60 साल के वृद्ध ने एक विवाहिता से फोन पर दोस्ती करने का दबाव डाला। परेशान विवाहिता ने वृद्ध को फोन पर मिलने की बात कहीं। जिसपर वृद्ध विवाहिता से मिलने एक होटल पहुंच गए। जहां विवाहिता के परिजनों ने अधेड की जमकर धुनाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि खातीपुरा निवासी 26 वर्षीय एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि एक व्यक्ति पिछले करीब 15 दिन से उसके मोबाइल पर फोन कर उसे परेशान कर रहा है । अारोपी उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
पीडि़ता के इंकार करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और अब उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। दोस्ती नहीं करने पर आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था और विवाहिता पर होटल में आकर मिलने का दबाव बना रहा था।
इससे पहले भी आरोपी ने एक साल पहले पीडि़ता को फोन कर परेशान किया था। तब भी उसने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद उसने फोन करना बंद कर दिया था, लेकिन अब फिर से आरोपी उसे परेशान कर रहा है। आरोपी की हरकतों से तंग आई विवाहिता ने अपने पति से बताया और आरोपी को सलाखों के पिछे पहुंचाने का प्लान बनाया।
आरोपी के फोन करने पर पीडि़ता रविवार को आरोपी से होटल में मिलने के लिए तैयार हो गई। इस पर आरोपी ने पीडि़ता को फोन कर रविवार को चौंमू पुलिया स्थित एक होटल में बुलवाया। पीडि़ता आरोपी के बताए पते पर पहुंची तो विश्वकर्मा निवासी 60 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी शंकर लाल गोयल उसे वहां मिल गया।
इसी बीच पीडिता के पति व परिजनों ने आरोपी को धर दबोचा और जमकर धुनाई करने के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है .. 60 साल की उम्र में इश्क फरमाना पडा महंगा

Wednesday, 15 July 2015

मुुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विरोधी माने जाने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह की इस पद से छुट्टी हो गई है, ये पद अब 'आप '  नेता स्वाति मालीवाल संभालेंगी।

स्वाति फिलहाल मुख्यमंत्री की सलाहकार हैं। बताया जा रहा है सरकार ने उनका नाम इस पद के लिए तय कर लिया है। वे 18 जुलाई को यह पद संभालेंगी। स्वाति इंडिया अंगेस्ट करप्शन के समय से अरविंद केजरीवाल से जुड़ी रही हैं।



 इसके अलावा आम आदमी पार्टी केे गठन के बाद वे सक्रिय रूप से पार्टी में काम कर रही हैं। स्वाति हरियाणा के 'आपÓ नेता नवीन जयङ्क्षहद की पत्नी है। नवीन रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की सबसे युवा अध्यक्ष होंगी। स्वाति को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने की पीछे की वजह उनका सामाजिक कार्यों का अनुभव और युवा होना है। वैसे दिल्ली महिला आयोग के ज्यादतर सदस्यों का कार्यकाल भी इसी माह खत्म हो रहा है।

इससे पूर्व यह पद संभाल रहीं बरखा सिंह का कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी से टकराव हो चुका है। दिल्ली महिला आयोग में अध्यक्ष के अलावा पांच से सात सदस्य होते हैं।

Source: Latest Hindi News from India Hindi News Desk