Showing posts with label salman khan hindi news. Show all posts
Showing posts with label salman khan hindi news. Show all posts

Thursday, 7 May 2015

2002 के हिट एंड रन केस में मुंबई की सेशन कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सलमान खान को 5 साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।
हालांकि सजा के एलान के बाद उनके वकील हाईकोर्ट पहुंच गए और सलमान को दो दिन की अंतरिम जमानत मिल गई।
जज डी डब्ल्यू देशपांडे ने सलमान को गैरइरादतन हत्या समेत सभी आरोपों में दोषी करार दिया। इस पूरे मामले में उन 10 शख्स की अहम भूमिका रही, जिनके बयान पर कोर्ट ने फैसला दिया। आइए एक नजर डालते हैं उन 10 गवाहों पर।

Hit can run case - Salman Khan

1- रिजवान रखानगी - यह रेन बार के मैनेजर हैं। इन्होंने कोर्ट को बताया था कि सलमान खान ने बार एक गिलास लिया था, जिसमें पानी जैसा कुछ था। 
2- मोलोय बाग - बारटेंडर बाग ने बताया कि अभिनेता के साथ आए लोगों ने शराब ऑर्डर किया था।
3- रामाश्रय पांडेय - घटनास्थल के पास इनकी डेयरी है। उन्होंने गवाही दी कि उन्होंने सलमान को कार के अगले हिस्से से नीचे उतरते हुए देखा था।
4- आलोक पांडेय - चंकी पांडे के भाई आलोक ने बताया कि 28 सितंबर 2002 की सुबह साढ़े नौ बजे जब सलमान के घर वे पहुंचे तो उन्होंने उनको गले लगाया। तब उनके मुंह से शराब की बदबू नहीं आ रही थी। 
5- फ्रांसिक फर्नांडिस - घटनास्थल के पास रहे वाले फर्नांडिस ने बताया कि वह बचपन से ही सलमान को पहचानते हैं। उनके मुंह से शराब की बदबू नहीं आ रही थी। 
6- बालाशंकर - केमिकल एनालिस्ट बालाशंकर का दावा था कि  सलमान के खून के नमूने में शराब की मात्रा थी।
7- आरटीओ इंस्पेक्टर आर एस केसरकर ने सलमान की गाड़ी की जांच की थी। 
8- जेजे अस्पताल के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ सुहास पवार ने सलमान के खून के नमूने लिए थे। 
9- कल्पेश वर्मा- जे डब्ल्यू के पार्किंग सहायक वर्मा का कहना था कि जब गाड़ी रुकी हुई थी तब सलमान ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। लेकिन सलमान ने कहा कि वह ड्राइविंग सीट पर थे, वे अपने ड्राइवर का इंतजार कर रहे थे। 
10- 57 वर्षीय पुलिसकर्मी बापू बोराडे सलमान के खून के नमूने फोरेंसिक लैब लेकर गए थे।  

Source: India News from Latest Hindi News Headlines

Wednesday, 6 May 2015

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए आज का दिन सबसे खास है । 2002 के हिट एंड रन केस में आज लगभग तेरह साल बाद मुंबई की कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
 सलमान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और सोए हुए लोगों को कुचल देने का आरोप है । लेकिन इस एक्सीडेंट में घायल हुए एक पीडि़त का कहना है कि वो नहीं चाहते कि सलमान को सजा हो।
जी हां पीडि़त का कहना है, 'जब यह एक्सीडेंट हुआ तक मैं करीब 22 साल का था। इस एक्सीडेंट में मेरी टांग टूग गई। आज इस मामले में फैसले का दिन है, लेकिन मुझे इससे कोई उम्मीद नहीं है।
इसके बाद पीडि़त ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि सलमान खान को सजा हो। मैं चाहता हूं कि पिछले 13 साल के दौरान जो हमने खोया है उसके बदले हमें कुछ मदद मिले।
वैसे बता दें कि अगर सलमान खान मुंबई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है।  एक्सीडेंट में एक व्यकित की मौत भी हुई थी इसलिए आज का फैसला और भी अहम है।

Source: Entertainment News from Hindi News Desk

Tuesday, 30 December 2014

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान श्रीलंका पहुंच गए हैं। सलमान के साथ फिल्म किक की हीरोइन जैकलीन फर्नाडीज भी राजपक्षे के पक्ष में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी।

जैकलीन वैसे भी मूल रूप से श्रीलंका की है। हालांकि सलमान के श्रीलंका जाने से नया विवाद भी खड़ा हो गया है। तमिलनाडु के प्रमुख दल डीएमके ने इसका विरोध किया है।

इससे पहले रविवार को बॉलीवुड के ये दोनों सितारे महिंद्रा राजपक्षे की तरफ से आयोजित एक चिकित्सा शिविर में शामिल हुए।


डीएमके ने किया सलमान का विरोध

इधर डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस इलांगोवन ने सवाल उठाते हुए कहा है कि हमें श्रीलंका की निंदा करनी चाहिए और उसे बॉयकॉट करना चाहिए। यहां भारत के लोगों पर हमले किए जाते हैं और वहां भारत का एक अभिनेता उस प्रचार करने गया है।


प्रवक्ता ने कहा कि सलमान जिसके प्रचार के लिए गए हैं वो अपने कुख्यात रूप लिए जाना जाता है। उसने मानवाधिकारों का हनन किया है। गौरतलब है कि श्रीलंका में 8 जनवरी को राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं।

ऎसे में अपनी घटती लोकप्रियता से चिंतित राजपक्षे को उम्मीद है कि सलमान खान चुनाव में उनकी नैय्या पार लगा सकते हैं।


इससे पहले भी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखने पर सलमान को मुस्लिम संगठनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। मुस्लिम संगठनों ने सलमान की फिल्मों का बहिष्कार करने करने की घोषणा की थी।

Saturday, 27 December 2014

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज 49 साल के हो गए। इंदौर में जन्मे सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। सलमान की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अमूमन सभी लोग जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के कई ऎसे पहलू हैं, जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे।


सिने जगत की बुलंदियों को छू चुके सलमान की कई ऎसी बाते हैं जिनके बारे में उनके ज्यादातर फैंस भी नहीं जानते हैं
यह जानकर आपको ताज्जुब हो सकता है कि सलमान हीरो नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तिव को देख उन्हें लोग बतौर हीरो साइन करना चाहते थे। इसलिए वह मजबूरी में हीरो बन गए।


1989 में बतौर हीरो सलमान की पहली फिल्म "मैंने प्यार किया" रिलीज हुई। उस दौर में पाइरेसी के कारण फिल्म इंडस्ट्री की हालत बेहद पतली थी। सलमान की इस फिल्म के पि्रंट्स का खर्चा बचाते हुए बहुत कम पि्रंट्स और प्रचार के साथ इसे कुछ जगह रिलीज किया गया। बाद में भारी कामयाबी के कारण फिल्म के पि्रंट्स की संख्या बढ़ाई गई।

फिल्मों में आने से पहले सलमान का रोमांस संगीता बिजलानी से चल रहा था। उस वक्त सलमान की तुलना में संगीता बड़ी स्टार थीं। एक विज्ञापन में दोनों साथ नजर आते थे ....हीरो नहीं बनना चाहते थे सलमान, जानें कुछ अनछुए पहलू

Source: Hindi News from Rajasthan News Desk