Showing posts with label rajasthan news in hindi. Show all posts
Showing posts with label rajasthan news in hindi. Show all posts

Tuesday, 27 October 2015

जिला परिषद सभागार में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर सदस्य मुखर रहे। अधिकारी उनके सवालों पर जवाब तक नहीं दे पाए।
बैठक की शुरुआत में मनरेगा कार्मिकों ने गत दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रमुख रेशम मालवीया से भुगतान की मांग की। एक सदस्य ने सज्जनगढ़ में पुलिया टूटने के मामला उठाते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अभद्र भाषा का उपयोग किया। इस पर प्रभारी मंत्री जीतमल खांट को दखल करना पड़ा और कहा कि यह जिले का सर्वोच्च सदन है, यहां अमर्यादित भाषा नहीं बोलें। घाटोल प्रधान हरेन्द्र ने रामसा की और से तीन माह में बस्सी आड़ की जाँच नहीं होने पर नाराजगी जताई। मामले में रमसा के कार्यक्रम अधिकारी जवाब तक नहीं दे पाए। मंत्री ने अधिकारी से कहा कि प्रधान को साथ ले जाकर जांच करो। इस पर कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि वे प्रधान को जानते नहीं है। यह जवाब सुनकर मंत्री ने कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि टाइम वेस्ट मत करो और कोई जगह ढूंढ लो ... Read More @ Banswara News in Hindi

Monday, 5 October 2015

महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं का यह आलम है कि कुलाधिपति राज्यपाल तक के आदेशों तक को तवज्जो नहीं दी जाती। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्यपाल ने 8-प योजना लागू की थी। इसके अंतर्गत विवि में प्रवेश, पढ़ाई, पाठ्यक्रम, परीक्षा, परिसर, परीक्षण, परिणाम, पुनर्मूल्यांकन व पदक को शामिल किया गया है। लेकिन विवि ने इन 8-प को तरजीह तक नहीं दी।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने गत मई माह में कुलपति समन्वय समिति की बैठक में विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 8-प को सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। लेकिन गत 5 मई से अब तक किसी विश्वविद्यालय ने इसकी पालना नहीं की।


ये है स्थिति
प्रवेश : आदेशानुसार विवि को 30 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाकर पढ़ाई शुरू करवानी थी। लेकिन विवि में कई कोर्सेज में अब तक प्रवेश जारी हैं। जबकि कई कोर्स तो एेसे हैं जिनमें पढ़ाई कब शुरू होगी यह भी कह पाना मुश्किल है।
पढाई(पाठ्यक्रम): योजना के अनुसार अगस्त तक विवि की ओर से पाठ्यक्रम जारी हो जाना चाहिए था। लेकिन अक्टूबर शुरू हो चुका है और अब तक कई संकाय के पाठ्यक्रम जारी नहीं किए गए हैं। इससे विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों में सुचारू ढंग से पढ़ाई नही हो पा रही है।
परीक्षण : कुलाधिपति के आदेशानुसार विद्यार्थियों द्वारा हर माह शिक्षकों की क्वालिटी रिपोर्ट देनी है। इसके लिए पूर्व कुलपति भागीरथ सिंह के दौरान क्वालिटी असेसमेंट सैल का गठन किया गया था। लेकिन विवि में अब तक किसी प्रकार का परीक्षण नही किया जा रहा है।
परिसर : इसके तहत विवि परिसर पूरी तरह से शैक्षणिक माहौल में रंगा होना चाहिए। किसी प्रकार की रैंगिंग, लड़ाई-झगड़े, गंदगी व अन्य अव्यवस्थाएं परिसर में नही होनी चाहिए। वहीं इसके उलट विद्यार्थी की समस्या विवि द्वारा नही सुनने के कारण हाल ही में रैगिंग का मामला सामने आया है, इसके अतिरिक्त विवि शैक्षणिक परिसर कम बगीचा ज्यादा दिखाई पड़ता है। कक्षाएं नही लगने से गिने-चुने विद्यार्थी परिसर में दिखाई पड़ते हैं।
परीक्षा : परीक्षा के मामले में भी विवि काफी पीछे है। सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है। परीक्षा से कुछ दिन पहले तिथियां और टाइम टेबल घोषित करने की प्रवृत्ति बनी हुई है। यूजीसी के आदेशानुसार होने वाले मिड टर्म व इंटरनल परीक्षाओं का अता-पता नही है। ज्यादातर विद्यार्थी इंटरनल परीक्षाएं समय पर नही देते हैं जिन्हे दोबारा बुलवाकर अलग से परीक्षाएं करवाई जाती हैं।
परिणाम : विश्वविद्यालय का दायरा परीक्षा आयोजन तक सिमट गया है। नियमानुसार प्रतिवर्ष 30 जून तक स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के सभी परिणाम निकालने जरूरी हैं। इसकी पालना में विश्वविद्यालय सदैव फिसड्डी रहा है। कुलपति प्रो.कैलाश सोडाणी ने बीते वर्ष परीक्षा और परिणाम का कैलेंडर बनाने को कहा था, जिसका अता-पता नहीं है। परीक्षा परिणामों में आए दिन त्रुटियां उजागर होती हैं। इससे बड़ी संख्या मात्रों में विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन करवाना पड़ता है ... नही राज्यपाल के आदेशों से मतलब

Source: Rajasthan News in Hindi 

Wednesday, 30 September 2015

अजमेर | कुख्यात अपराधी आनंदपाल की फरारी में चालानी गार्ड को बेहोश करने के लिए मिठाई में मनोरोगियों को दी जाने वाले एंटी साइकोटिक ड्रग मिलाया गया था।
दवा जयपुर के एक मिठाई विक्रेता के यहां से खरीदे गए मावे के पेड़े में मिलाई गई थी। यह सनसनीखेज जानकारी आनंदपाल की फरारी के 26 दिन बाद क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (विष) की रिपोर्ट में उजागर हुई है।

पुलिस की बस से बरामद खाने व मिठाई के पैकेट के अलावा चालानी गार्ड की एफएसएल रिपोर्ट में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कमांडो शक्ति सिंह ने साथी चालानी गार्ड और अन्य कमांडो को बेहोश करने के लिए मनोरोगियों को दी जाने वाली दवा का इस्तेमाल किया था। इस प्रतिबंधित दवा को मेडिकल स्टोर संचालक की मिलीभगत और चिकित्सक की पर्ची के बगैर खरीदा जाना संभव नहीं। पुलिस मामले में इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है।
चार पर नहीं मिला असर
एफएसएल जांच के लिए 11 चालानी गार्ड के खून और गेस्ट्रोलावाज के नमूने के अलावा खाने व मिठाई के 18 नमूने भेजे गए थे। ग्यारह में से 7 चालानी गार्ड का एंटी साइकोटिक दवा का सेवन सामने आया। यह दवा उस मिठाई मिलाई गई थी जिन्हें चालानी गार्ड को खिलाया गया। जबकि कमांडो शक्ति सिंह, सुनील डांगी, चालक शम्भुसिंह के अलावा एक अन्य चालानी गार्ड पर इस दवा का प्रभाव नहीं मिला।

दवा की जानकारी रखने वाला भी लिप्त!
क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की सहायक निदेशक रेखा खन्ना की रिपोर्ट में कहा गया है कि एंटी साइकोटिक ड्रग का इस्तेमाल आमजन नहीं कर सकता। आनंदपाल की फरारी में जरूर ऐसा व्यक्ति शामिल रहा होगा जो दवाइयों की अच्छी जानकारी रखता है। दवा के संबंध में जयपुर से गिरफ्तार आनंदपाल के भाई उदयवीरसिंह उर्फ लक्की, हिस्ट्रीशीटर धर्मेन्द्र चौधरी व कमांडो शक्तिसिंह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दवा किसके माध्यम से कब और कहां से ली गई।
अपराधियों के हाथ में दवा!
मनोरोगियों को दी जाने वाली एंटी साइकोटिक ड्रगकी बिक्री मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित है। मेडिकल स्टोर से दवा सिर्फ मनोरोग विशेषज्ञ की पर्ची पर दी जा सकती है। पर्ची से दी गई दवा का मेडिकल स्टोर संचालक को रिकॉर्ड रखना होता है। लेकिन चालानी गार्ड को मिठाई में खिलाई गई प्रतिबंधित दवा अपराधियों के हाथ लग गई और उसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधि में जमकर किया गया।

श्रीमाधोपुर - ना पट खुले। ना ही पूजा हुई। मंदिर में भक्त तो आए, मगर भगवान से कुछ मांगने नहीं बल्कि उन्हें उनका हक दिलाने के लिए आए। मन में अपार श्रद्धा तो है ही, लेकिन चेहरे पर गुस्सा भी साफ दिखाई दे रहा है। गणेश जी के इस मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।
मामला श्रीमाधोपुर में खंडेला रोड स्थित गोपालजी कुंडवाला (गणेश मंदिर) का है। लोगों के अनुसार किसी ने मंदिर की कृषि भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, मगर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी होने पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं लोगो के द्वारा मंदिर में सेवा पूजा कार्य बंद रखकर बुधवार से धरना शुरू कर दिया है। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री महावीर ठठेरा के नेतृत्व में सुबह से शरू हुए धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि पक्के अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका व पुलिस को करने के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।


सैकड़ों लोग करते हैं दर्शन
गणेश जी का यह मंदिर कस्बे का मुख्य मंदिर है। इसके परिसर में गणेश जी के अलावा अन्य मंदिर है। बुधवार को इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। इस बार बुधवार को श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर सेवा कार्य बंद होने व धरना शुरू होने के बारे में पता। कई श्रद्धालु तो धरने में शामिल भी हो गए |

Tuesday, 30 December 2014

अब राज्य में पंचायत स्तर पर हेलमेट लागू किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सम्पूर्ण प्रदेश में इसे अनिवार्य करने जा रही है।

परिवहन मंत्री यूनुस खान ने सोमवार को रोड सेफ्टी पर आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजधानी और मुख्य शहरों की तरह पूरे प्रदेश में दुपहिया वाहन सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा।



नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि जेडीए की प्लानिंग और क्रियान्वयन में फर्क है। जो दिखाया जाता है वो बनने के बाद नजर नहीं आता।


उन्होंने गोपालपुरा चौराहे का उदाहरण देते हुए कहा कि प्लानिंग में तो फ्लाईओवर के साथ स्लिप लेन दिखाई गई है, लेकिन मौके पर ऎसी स्थिति नहीं है। इसी वजह से दुर्घटनाएं होती है।

Source: Jaipur News from Rajasthan Hindi News Desk

Monday, 14 July 2014

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को आम बजट में शिक्षा पर विशेष घोषणाएं की। युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों को क्रमोन्नत करने सहित बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया है।

सभी ग्राम पंचायतों में विद्यालय होंगे क्रमोन्नत
राजे ने कहा कि राज्य सरकार सभी पंचायत समितियों में अंग्रेजी माध्यम के मॉडल विद्यालय स्थापित करने की बात कही। राजे ने 4 हजार 900 ग्राम पंचायतों में माध्यमिक विद्यालयों को क्रमोन्नत करने की बात कही …शिक्षा से ही राजस्थान का विकास
और पढ़े यहाँ -
Are you looking to read more news in hindi? Visit RajasthanPatrika.com for Rajasthan news and more rajasthan city news such as Jaipur news, sikar news, jhunjhunu news, kota news, ajmer news, alwar news, udaipur news, barmer news, bikaner news, udaipur news etc.
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को वित्त वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, शिक्षा समेत सभी समस्या ओं के सामाधान के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।

बजट भाषण के दौरान राजे ने एक शायरी के माध्यम से जनता, पार्टी और विपक्ष को एक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि उड़ान वालों हम उड़ानों पर भारी हैं, परों की नहीं अब हौसलों की बारी है, राजस्थान रहे सदा अव्वल अपना, यह मेरी ही नहीं, सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ….हौसलों से विजन 2020
और पढ़े यहाँ -
Read more rajasthan news and rajasthan city news such as jaipur news, sikar news, jhunjhunu news, kota news, ajmer news, alwar news, udaipur news etc. at RajasthanPatrika.com.