Showing posts with label Latest JLF news in hindi. Show all posts
Showing posts with label Latest JLF news in hindi. Show all posts

Saturday, 24 January 2015

चारबाग में आयोजित सेशन "बेसिक इंसटिंक्ट" टॉकिंग पॉइंट रहा। सैक्स राइटिंग पर आधारित सेशन में हनीफ कुरेशी, दीप्ति कपूर, साराह वॉटर्स और निकोलसन बेकर ने पारूल सहगल के साथ संवाद किया।

सेशन में साराह का कहना था कि "सैक्स को वड्र्स से ज्यादा इमेजेज के माध्यम से ज्यादा बेहतर तरीके से चित्रित किया जा सकता है। अगर कोई सैक्स पर बेस्ड नॉवल लिखना चाहता है, तो उसके लिए वड्र्स में ज्यादा से ज्यादा लिखना काफी मुश्किल हो जाएगा।



साथ ही पोर्न राइटिंग और सैक्स राइटिंग में बहुत ही महीन रेखा है, इसलिए संभलकर लिखना जरूरी है।" चर्चा के दौरान बेकर ने कहा कि "सैक्स कैसे किया जाता है, इसकी बजाय लोगों को पॉलिटिशियंस और सेलेब्रिटीज की सैक्स लाइफ के बारे में जानने में ज्यादा रूचि होती है।"

अपनी राइटिंग को लेकर चर्चित हनीफ का कहना था कि "सैक्स खुशी का एक अलग जरिया है और हर संस्कृति में सैक्स का अलग रूप होता है।"

उधर, दीप्ति का कहना था कि "भारत में सैक्स एक टैबू है और इसे दूर करना चाहिए। जब मेरा पहला नॉवल आया था, तो मैं थोड़ी नर्वस थी। लेकिन जितनी भी महिलाओं ने इसे पढ़ा, उन्होंने पसंद किया।"

3.30 क्करू - 4.30क्कद्व
बेसिक इंसटिंक्ट

हनीफ कुरेशी, दीप्ति कपूर, साराह वॉटर्स एंड निकोलसन बेकर इन कन्वर्सेशन विद् पारूल सहगल

Source: JLF

Thursday, 22 January 2015

रॉयल फैमिली मणिुपर में जन्मीं और राइटर एम के बिनोदिनी देवी के बेटे एल सोमी रॉय ने उनके स्मरणों का अनुवाद "द महाराजाज हाउसहोल्ड" में संकलित किया है। सेशन में इस बुक पर चर्चा की गई।
सोमी के अनुसार, बिनोदिनी महिला सशक्तीकरण का एक बेहतरीन उदाहरण थीं। महिलाओं के लिए वे हर परिस्थिति में आगे खड़ी रहती थीं। उन्हें स्पोट्र्स में भी काफी रूचि थी।

हालांकि राजघरानों के खेल पोलो होते हैं, लेकिन उन्हें क्रिकेट के लिए भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मुझे नहीं पता कौन खेल रहा है, किसके लिए खेल रहा है, लेकिन स्पोट्र्समैन का जज्बा देखने लायक है। वे कम्यूनिटी यूनाइटेड और महिलाओं के आगे बढ़ने की सोच रखती थीं।
ऑडियंस क्वेश्चन: राजस्थान में रॉयल फैमिली राजनीति में है, क्या वहां भी इसका प्रभाव है?

यदि किसी भी रॉयल फैमिली को ऎसा लगता है कि वे राजनीति में आकर लोगों की सेवा कर सकती है, तो उन्हें जरूर राजनीति में आना चाहिए।

Wednesday, 21 January 2015

साहित्यिक जगत की मशहूर हस्तियों को अट्रैक्ट करने के लिए "जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल"(जेएलएफ) पुस्तकों के विमोचन का फेवरिट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

इसका अंदाजा लिट फेस्ट में इस बार विमोचन की जाने वाली पुस्तकों से बखूबी लगाया जा सकता है। स्थिति यह है कि जाने-माने राइटर्स को भी अपनी बुक को रिलीज करने के लिए लिट फेस्ट का इंतजार रहता है।
21 जनवरी से शुरू हो रहे पांच दिवसीय लिट फेस्ट में 19 पुस्तकों का विमोचन होगा। इनमें देश के कई जाने-माने राइटर्स की बुक्स भी शामिल हैं।

फेस्ट के पहले दिन स्टार शेफ विकास खन्ना की "मास्टर शेफ इंडिया कुक" बुक का विमोचन होगा, वहीं एक्टर-डायरेक्टर गिरीश कर्नाड की बुक "द रीडिंग हैविट" भी रिलीज होगी। साथ ही "लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स" के 26वें संस्करण का विमोचन भी किया जाएगा।

भारतीय साहित्य को समर्पित इस संस्करण में देश के 15 लेखकों की शानदार उपलब्धियों को "पीपुल ऑफ द ईयर 2015" के तहत शामिल किया गया है।
फेस्ट का आखिरी दिन एक्ट्रेस सोनम कपूर के नाम होगा। लिट फेस्ट के जरिए वे पहली बार रीडर्स से रूबरू होंगी। सोनम मशहूर लेखिका अनुपमा चोपड़ा की बुक "द फ्रंट रो: कन्वर्सेशंस ऑन सिनेमा" का विमोचन भी करेंगी।

इनके अलावा और भी कई बुक्स हैं, जिनका विमोचन सेशन के दौरान किया जाएगा। विमोचन की जाने वाली बुक्स, उनके राइटर्स के साथ रिलीज डेट/टाइम/वैन्यू पर एक नजर-

बुक्स विमोचन: डेट, वेन्यू
बुधवार, 21 जनवरी 2015
दोपहर 12:30 से 1:30 बजे, संवाद में गिरीश कर्नाड लिखित "द रीडिंग हैबिट"।
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, मुगल टेंट में "मास्टरशेफ इंडिया कुक" का विमोचन करेंगे विकास खन्ना।
शाम 4:30 से 5:00 बजे, फ्रंट लॉन में अभय की बुक "द सिडक्शन ऑफ दिल्ली"।
गुरूवार, 22 जनवरी 2015
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, फ्रंट लॉन में शक्तिबर्मन की बुक "अ प्राइवेट यूनिवर्स"।
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, मुगल टेंट में बुक "कर्टेन कॉल: सेलिब्रेटिंग इंडियन थिएटर"(शबाना आजमी, गिरीश कर्नाड और संजॉय रॉय)।
शाम 4:30 से 5:00 बजे, फ्रंट लॉन में चेतन जोशी, आशा फ्रांसिस की "लिटररी योर्स"।
शाम 4:30 से 5:00 बजे, मुगल टेंट में आदित्य सुदर्शन की "द पर्सिक्यूशन ऑफ माधव त्रिपाठी" का विमोचन।
शुक्रवार, 23 जनवरी 2015
1:30 से 2:15 बजे, फ्रंट लॉन में विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह की "कुछ धुंधली तस्वीरें" का विमोचन करेंगे अशोक वाजपेयी।
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, मुगल टेंट में "फ्लेवर्स ऑफ द फ्रंटियर: फॉरगॉटन रेसिपीज फ्रॉम डेरा इस्माइल खान"।
शाम 4:30 से 5:00 बजे, फ्रंट लॉन में मालाश्री की "टैगोर एंड द फेमिनिन: अ जर्नी इन ट्रांसलेशंस"।
शाम 4:30 से 5:00 बजे, मुगल टेंट में ठुकराल एंड टागरा और अर्जुन पुरी की "बाथटब"।
शाम 6:00 से 7:00 बजे, फ्रंट लॉन में अमीश त्रिपाठी की अगली सीरीज का एलान।
शनिवार, 24 जनवरी 2015
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, चारबाग में सलमान खुर्शीद की "एट होम इन इंडिया -द मुस्लिम सागा"।
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, मुगल टेंट में सुष्मित सेन की "ओशियन टु ओशियन"।
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, संवाद में बाल भवन का प्रकाशन "छोटे हाथ बड़ी बात"।
शाम 4:30 से 5:00 बजे, फ्रंट लॉन में मुकुल देवा की "द गरूड़ स्ट्राइक्स"।
शाम 4:30 से 5:00 बजे, मुगल टेंट में संगीता गुप्ता की "लद्दाख: नोइंग द अननोन"।
रविवार, 25 जनवरी 2015
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे, फ्रंट लॉन में अनुपमा चोपड़ा की "द फ्रंट रो: कन्वर्सेशंस ऑन सिनेमा" का विमोचन करेंगी सोनम।

1:30 से 2:15 बजे, मुगल टेंट में सी.पी. सुरेंद्रम की "टियर्स ऑफ द क्राइंग स्क्वॉड"