Showing posts with label cricket news. Show all posts
Showing posts with label cricket news. Show all posts

Tuesday, 20 January 2015

अपने शुरूआती मैच गंवा चुकी टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में मंगलवार को पहली जीत की तलाश में उतरी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को और दूसरे में भारत को हराया था।
टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय टीम की अगुआई महेंद्र सिंह धोनी जबकि इंग्लैंड टीम का कमान इओन मोर्गन संभाल रहे हैं।
टॉस जीतकर भारत की ओर से सलामी जोड़ी के तौर पर शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे मैदान पर उतरे। लेकिन एक बार फिर बाहर जाती हुई गेंद को शिखर धवन छेड़ बैठे और विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच करने में कोई गलती नहीं की। शिखर धवन 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने पवेलियन भेजा।
शिखर धवन के आउट होने के बाद रहाणे का साथ देने के लिए अंबाती रायुडू क्रीज पर आए। दोनों दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 33 रनों तक पहुंचा पाए थे कि अजिंक्य रहाणे 33 रनों के स्कोर पर चलेत बने। उन्हें स्टीवन फिन ने मिडविकेट पर टेलर के हाथों कैच कराया।

रहाणे के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। लेकिन कोहली ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और महज 4 रन बनाकर स्टीवन फिन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। कोहली 13 मिनट क्रीज पर रहे।
कोहली के बाद बैटिंग के लिए सुरेश रैना क्रीज पर आए। रायुडू और रैना क्रीज पर जमे हैं। लेकिन टीम इंडिया के स्कोर में 1 रन ही जुड़ पाए थे कि मोईन अली ने रैना को 1 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। रैना के बाद अंबाती रायुडू (23) भी चलते बने।


रायुडू के बाद बैटिंग के लिए क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टुअर्ट बिन्नी जमे हैं। दोनों के बीच अब तक 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है।...औरपढ़े

Source: Cricket News from Hindi News Headlines

Thursday, 8 January 2015

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए सचिन तेंदुलकर, गैरी सोबर्स और ब्रॉयन लारा जैसे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने शतक जड़ा है।
चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिसे उन्होंने 2007-08 में 7 पारियों में 80 की औसत से 480 रन बनाए थे।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मौजूदा टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 7 पारियों में 99.3 की औसत से कुल 596 रन बनाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सचिन के अलावा ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1977-78 में 9 पारियों में 52.6 की औसत से 473 रन बनाकर तीसरे, ब्रॉयन लारा ने 1992-93 में 8 पारियों में 58.3 की औसत से 466 रन बनाकर चौथे, कैन बैरिंगटन 1965-66 में 66.3 की औसत से 464 रन बनाकर पांचवें, ग्राहम थोर्प ने 1994-95 में 9 पारियों में 55.5 की औसत से 444 रन बनाकर छठे, गैरी सोबर्स 1960-61 में 7 पारियों में 57.1 की औसत से 400 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं।

Source: Cricket News from Hindi News Headlines

Wednesday, 7 January 2015

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोच की खोज में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जुट गया है। इसके लिए बीसीसीआई सीनियर खिलाडियों से भी राय मशविरा कर रही है।


एक अंग्रेजी वेबसाइट ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बोर्ड टीम इंडिया के कोच को लेकर लोगों से बातचीत शुरू कर दी है और इस संबंध में सीनियर खिलाडियों से भी सलाह ले रही है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम के कोच डंकन फ्लेचर अपनी बीमारी पत्नी की वजह से अनुबंध बढ़ाने को इच्छुक नहीं हैं। चूंकि वर्ल्ड कप नजदीक है इसके मद्देनजर वे टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


सूत्र के मुताबिक, बोर्ड के लिए देशी या विदेशी कोच को लेकर कोई मुद्दा नहीं है लेकिन वह खिलाडियों के साथ भाषागत दिक्कत न हो इसको ध्यान में रख रही है।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद डंकन फ्लेचर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। टीम इंडिया के कोच बनने के बाद टीम इंडिया का टेस्ट में प्रदर्शन गिरा है और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठें पायदान पर पहुंच गई है।



गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया में यह खबर आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए बीसीसीआई को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी का नाम सुझाया था।

Source: Cricket News from Hindi News Desk

Monday, 5 January 2015

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच में ही संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी सिडनी टेस्ट में खेल सकते हैं। धोनी को आखिरी टेस्ट मैच में खेलने को लेकर अटकलें उस वक्त तेज हो गई जब वे टीम इंडिया के साथ अभ्यास करते नजर आए।




मंगलवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए धोनी को चोटिल ऋदि्धमान साहा के स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। इसकी पुष्टि टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री ने की है।



यदि साहा चौथे टेस्ट मैच तक चोट से उबर नहीं पाते हैं तो धोनी मैदान पर उतर सकते हैं। सिडनी टेस्ट से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के साथ धोनी ने अभ्यास किया। इससे अटकलें लगाई जाने लगी है चोटिल साहा की जगह धोनी उतर सकते हैं।


महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद विराट कोहली सिडनी टेस्ट की अगुआई करेंगे। कोहली के दूसरी बार टेस्ट मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।


चार मैचों की सीरीज भारत ने 0-2 गंवा दी है लेकिन सिडनी टेस्ट जीतकर उसके पास सम्मान बचाने का आखिरी मौका है। भारतीय टीम कोहली के नेतृत्व में कोई मौका हाथ से नहीं जाने देने चाहती है।

Source: Cricket News from Hindi News Desk

Tuesday, 30 December 2014

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 318 रन पर घोषित करते हुए भारत के सामने 384 रनों का लक्ष्य रखा है।

वहीं भारत ने समाचार लिखे जाने तक 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे। आउट होने वाले बल्लेबाज मुरली विजय(11), शिखर धवन(0), लोकेश राहुल (1) और विराट कोहली (54) रहे। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 0 रन) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 34 रन) मौजूद हैं।



चायकाल से पहले विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद उनकी गर्लफ्रैंड अनुष्का खुशी से उछल पड़ीं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी की घोषणा के साथ ही भोजनकाल की घोषणा हुई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 530 रन बनाए थे। भारत ने जवाब में अपनी पहली पारी में 465 रन जोड़े थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 65 रनों की बढ़त मिली थी।



चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने सात विकेट पर 261 रन बनाए थे। शॉन मार्श 62 और रायन हैरिस आठ रनों पर नाबाद लौटे थे। हैरिस (21) ने मार्श के साथ 69 रनों की साझेदारी की, जो इस पारी में मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।


हैरिस का विकेट 303 रनों के कुल योग पर गिरा। उन्होंने 68 गेंदों का सामना किया। इसके बाद सबके ध्यान मार्श के शतक की ओर खिंच गया। मार्श काफी दृढ़ता के साथ उसकी ओर बढ़ रहे थे। 99 के निजी योग पर पहुंचकर वह थोड़ा असहज हुए और एक रन के माध्यम से शतक पूरा करना उन्हें महंगा पड़ गया। .......और पढ़े