Showing posts with label india news hindi. Show all posts
Showing posts with label india news hindi. Show all posts

Friday, 4 December 2015

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि यदि उनके पिता मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उप प्रधानमंत्री बनाने की बात आती है तो उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार है। अखिलेश ने यहां एक समाचार पत्र के सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच अगले आम चुनाव में गंठबंधन की संभावना के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी हमारे पुराने साथी हैं। कांग्रेस यदि तय करती है कि गठबंधन की जीत पर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को देश का प्रधानमंत्री और राहुल गांधी को उप प्रधानमंत्री बनाया जाएगा तो गठबंधन के लिए सिर्फ हां ही नहीं है बल्कि मैं चाहूंगा कि तत्काल गठबंधन किया जाना चाहिए।'

सपा का बसपा से नहीं होगा गठबंधन
उन्होंने कहा कि अपने पिता के प्रधानमंत्री बनने के सपने को सच करने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तर्ज पर अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी के साथ सपा का किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा।

सरकार ने किया है अच्छा काम
अन्य दलों के साथ गठबंधन की संभावना पर उन्होंने इनकार नहीं किया लेकिन कहा, 'हमारी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में अच्छा काम किया है। अपनी इसी उपलब्धि के साथ सपा चुनाव में जनता के बीच जाएगी। सपा को गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। फिलहाल गठबंधन के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी है।'

सीमए अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी भी यहीं समिट में हैं और उनसे भी पूछा जा सकता है। वह मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।' जब राहुल गांधी से यह सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी जगह बदल दी।

उत्तर प्रदेश के दादरी में एक व्यक्ति के गोमांस खाने के आरोप में पीटपीट कर मार देने की घटना से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि हर कोई खाने पीने के मामले में स्वच्छंद है। जिसे जो भोजन पसंद है अपनी मर्जी के अनुसार उसे खाने की इजाजत है .

Source: India News in Hindi

Tuesday, 20 October 2015


दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम मोदी से आग्रह किया है कि वे दिल्ली पुलिस और एसीबी को उनके अधीन कर दें।
केजरीवाल ने उस सर्वे का भी हवाला दिया जिसमें दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट कहा गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस उन्हेंं दे दो वे एक साल में सब सुधार देंगे।


केजरीवाल ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि 'मोदी जी जिद छोडि़ए। हमारे साथ मिलकर काम करिए और एसीबी व दिल्ली पुलिस को हमारे अधीन कर दें।'

केजरीवाल ने सीएमएस- इंडिया करप्शन(सीएमएस-आईसीएस) की ओर से किए गए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि सर्वे में आज चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। सर्वे में दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट बताया गया है 

Source:  India News from Hindi News Desk

Monday, 12 October 2015

हरियाणा की कुश्ती क्वीन बेटी जिसने मुश्किलों के अखाड़े में हौसलों का दंगल दिखाकर जिंदगी की जंग के साथ ही विरोधियों के दिलों को भी जीत लिया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेडलों का अंबार लगा दिया।

यह कहानी है भिवानी शहर की एक ऐसी लड़की की जिसकी 13 साल की उम्र में उसकी शादी कर दी गई। 14 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां भी बनी, लेकिन बचपन से पहलवान बनने का सपना संजोए रखा, टूटने नहीं दिया।

आखिरकार नीतू 2011 में अखाड़े में उतरी। परिवार चलाने के लिए घर में सिलाई करती थी। 21 साल की उम्र में नेशनल स्तर की महिला पहलवान बन चुकी हैं। अब ओलंपिक की तैयारी के लिए रोजाना प्रैक्टिस को घर से 40 किलोमीटर दूर जाती हैं।


विरोध के चलते परिवारवालों ने जल्द कर दी शादी
नीतू बताती हैं कि बचपन में परिवार वालों ने अखाड़े में जाने का विरोध किया। इसी के चलते 13 साल की उम्र में भिवानी में ही अधेड़ व्यक्ति से शादी कर दी। नीतू मायके आ गई। उसी साल रोहतक के महम ब्लॉक के बेड़वा में संजय कुमार के साथ दूसरी शादी हो गई। 14 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों की मां बनने के साथ ही उसका पहलवान बनने का सपना पूरी तरह से खत्म होता दिखने लगा।

पति का साथ मिला, लड़कों के अखाड़ों में की प्रैक्टिस
2011 में अपने पति संजय को पहलवान बनने के सपने के बारे में बताया। संजय ने साथ दिया और रोजाना भिवानी के अखाड़े में जाना शुरू कर दिया। वहां लड़कों के अखाड़े में प्रैक्टिस करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।
उपलब्धियां
- नवंबर 2014 में नेशनल सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- अप्रैल 2015 में जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर।
- जनवरी 2015 में नेशनल गेम्स में कांस्य पदक झटका।
- ब्राजील में अगस्त 2015 में जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में भागीदारी

ओलंपिक में खेलने का सपना
नीतू का सपना ओलंपिक खेलने का है। वह कहती हैं कि अगर जिंदगी के उतार-चढ़ाव में टूट जाती तो इस मुकाम तक नहीं पहुंचती। अगर जज्बा व हिम्मत है तो इंसान जिंदगी में कुछ भी कर सकता है .. 21 की उम्र में कुश्ती चैंपियन

Wednesday, 7 October 2015


दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे के बिसाहड़ा कांड को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक दलों पर हमला बोला है।
 रेडियो पर जारी एक नए विज्ञापन में केजरीवाल ने कहा कि हिंसा के लिए वहीं लोग जिम्मेदार हैं जो धार्मिक स्थलों पर मांस के टुकड़े फेंककर हिंसा भड़काते हैं।
हालांकि केजरीवाल ने अपने इस विज्ञापन में किसी भी राजनीतिक दल या नेता का नाम नहीं लिया है।
गौरतलब है कि बिसाहड़ा में कथित गोमांस रखने की अफवाह के चलते उग्र भीड़ ने स्थानीय निवासी 50 वर्षीय अखलाक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, वहीं उसके पुत्र दानिश को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के नेताओं के बीच बयानबाजियों का दौर चल रहा है।

Monday, 31 August 2015

शीना बोरा हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। खुलासे से पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपने बेटे मिखाइल की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने हायर किए गए कॉन्ट्रैक्ट किलर को हिरासत में ले लिया है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अगस्त 2014 में अपने बेटे मिखाइल की हत्या के लिए 2.5 लाख में रुपए में एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को सुपारी दी थी। इंद्राणी की मिखाइल को मारने की यह चौथी कोशिश थी।

indrani mukherjee




2.5 लाख रुपए में तय हुआ था मिखाइल की जिंदगी का सौदा

एक सीनियर ब्यूरोक्रेट के मुताबिक कि इंद्राणी और उसके सहयोगी ने कॉन्टैक्ट किलर को  2.5 लाख रुपए दिए थे। उनकी योजना मिखाइल को मारने की थी। उन्होंने बताया कि हमने कॉन्ट्रैक्ट किलर को हिरासत में ले लिया है। उसने कबूल किया है कि मिखाइल को मारने के लिए इंद्राणी ने उसे हायर किया था। अफसर के मुताबिक पुलिस जल्द से जल्द कॉन्ट्रैक्ट किलर का बयान रिकॉर्ड करेगी। इसके बाद इंद्राणी और संजीव खन्ना की मौजूदगी में उससे पूछताछ की जाएगी।


मिखाइल पहले भी कर चुका है दावा

खुलासे से पहले ही शीना बोरा के भाई और इंद्राणी के बेटे मिखाइल बोरा ने पुलिस को बताया था कि उसे तीन बार मारने की कोशिश हो चुकी है। उसने दावा किया था कि 24 अप्रैल 2012 को शीना की हत्या वाले दिन भी मुंबई में यह कोशिश की गई, इससे पहले गुवाहटी में दो बार कोशिश हो चुकी थी। शीना के मर्डर वाले दिन इंद्राणी ने उसे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।





शीना बोरा मर्डर केस में रविवार को खुलासा हुआ था कि इंद्राणी मुखर्जी अपनी बेटी शीना बोरा को मारने के लिए स्लो प्वॉइजन दे रही थी। अंग्रेजी अखबार द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक शीना ने अपनी दोस्तों से आशंका जताई थी कि इंद्राणी उसे स्लो प्वॉइजन दे रही है। मेडिकल जांच में जहर देने की पुष्टि भी हुई थी। इस बात की जानकारी शीना के दोस्तों ने दी।

इंद्राणी के पहले प्रेमी ने बोला- संबंध थे, शादी नहीं की

कई किरदारों के बीच उलझी शीना बोरा मर्डर मिस्ट्री में अब इंद्राणी मुखर्जी उर्फ परी बोरा के पहले प्रेमी ने एंट्री ली है। पेशे से वकील विष्णु प्रसाद चौधरी का कहना है कि वर्ष 1986-87 में उनके परी से संबंध थे। उन्होंने कहा कि उनके इंद्राणी से संबंध थे लेकिन शादी नहीं की थी।

बांद्रा कोर्ट में होगी इंद्राणी मुखर्जी-संजीव की पेशी

मुंबई पुलिस सोमवार को इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्‍याम राय को सोमवार को बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी और उनकी हिरासत बढ़ाए जाने की अपील करेगी। पुलिस मिखाइल की हत्या के प्रयास के आरोपों की जांच के लिए भी आरोपियों का और रिमांड मांगेगी। सोमवार को तीनों की पुलिस रिमांड की मियाद खत्म हो रही है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/sheena-murder-case-police-detain-hitman-hired-to-kill-mikhail-bora-1281382.html

Monday, 24 August 2015

जम्मू कश्मीर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रेश होने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में हुई है। हादसे के वक्त विमान में सवार पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को सुबह जम्मू-कश्मीर में सेना का मिग-21 विमान क्रेश हो गया। हादसे के वक्त विमान में मौजूद पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में किसी भी तरह की जानमाल की हानि होने की खबर अब तक नहीं मिली है।





रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन क्रैश के कारणों का पता नहीं चल सका है। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक हादसे के जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सेना का जगुआर विमान क्रैश

इससे पहले भी सेना के कई विमान और हेलिकॉप्टर क्रैश होने की घटनाएं सामने आती रहती है। कुछ महीने पहले सेना का जगुआर विमान विमान इलाहाबाद के पास नैनी में क्रैश हो गया था।

Source: Latest Hindi News from India News in Hindi Desk

Monday, 11 May 2015

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि कुख्यात आतंकी और मुबंई सीरियल ब्लास्ट का दोषी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में मौजूद है। भारत सरकार के पास उसके वहां होने के पुख्ता सबूत हैं, और हर  हाल में सरकार दाऊद को भारत लेकर आएगी।

 राजनाथ ने कहा कि दाऊद के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। वहीं संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद ने भी दाऊद के खिलाफ नोटिस जारी किया हुआ है।

गृहमंत्री ने कहा कि उसके पाकिस्तानी पासपोर्ट और वहां मौजूद संपत्तियों के पुख्ता दस्तावेज भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को उपलब्ध करवाए हैं।

पाक सरकार से उसके खिलाफ कार्रवाई करने तथा दाऊद सहित कई आतंकियों को भारत को सौंपने को कहा है, लेकिन पाक ने इस मुद्दे पर कभी सकारात्मक सहयोग नहीं किया।

राजनाथ ने कहा कि हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर काफी दबाव बनाया हुआ है। भारत सरकार हर हाल में उसे भारत लेकर आएगी।

गौरतलब है मोदी सरकार के एक मंत्री की ओर से दाऊद के पाकिस्तान में नहीं होने की बात पर सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। जिसके बाद सरकार को इस मामले में सफाई देनी पड़ी थी। वहीं विपक्ष इस मामले में गृहमंत्री के जवाब पर अड़ा था ... Dawood Ibrahim is in Pakistan

Source:  India News from Hindi News Desk

Wednesday, 7 January 2015

हाई प्रोफाइल सुनंदा पुष्कर मृत्यु प्रकरण में एक और सनसनीखेज मोड़ आया है। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि पूर्व के ंद्रीय राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी का कहना है कि अब इस मामले में वर्तमान में सांसद शशि थरूर से पूछताछ हो सकती है।


ऎसी आशंका जताई जा रही है कि सुनंदा की हत्या के लिए पोलोनियम-210 रोडियोधर्मी आइसोटोप का इस्तेमाल किया गया है। पोलोनियम सायनाइड से हजारों गुना ज्यादा घातक होता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह घातक रोडियोधर्मी आइसोटोप आसानी से किसी को मिल ही नहीं सकता है।


क्या है पोलोनियम-210
मैडम क्यूरी ने 1889 में पोलोनियम-210 की खोज की थी। परमाणु ऊर्जा और शस्त्र उद्योग के बाहर सामान्य लोगों को इसके बारे में क म ही जानकारी है।

परमाणु विखंडन की प्रक्रिया के दौरान रेडियोएक्टिव पदार्थ पोलोनियम-210 बनता है। प्रकृति में यह बहुत ही कम मात्रा में मिलता है।

अमेरिकी परमाणु नियंत्रक आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के सभी परमाणु रिएक्टरों के चलाने के बाद प्रति वर्ष लगभग 100 ग्राम पोलोनियम-210 बनता है। इस पर बहुत ही पैनी नजर रखी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आम आदमी के लिए इसे प्राप्त करना लगभग असंभव जैसा है।


सायनाइड से 250000 गुना जहरीला
पोलोनियम-210 इतना घातक होता है कि इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि हाईड्रोजन सायनाइड से वह 250000 गुना जहरीला होता है। किसी को मारने के लिए उसका एक कण काफी है, वह अपने असर से शरीर के अंगों को निष्क्रि य कर देता है।

इसके अंदर मनुष्य की त्वचा को भेदने की क्षमता नहीं होती है। लेकिन इसे सुंघाया जाता है या फिर शरीर में इंजेक्ट किया जाता है तो वह अपने रेडिएशन से शरीर को निष्क्रिय कर देता है। वह मृतक के शरीर में 30 से 50 दिनों तक मौजूद रहता है।


पोलोनियम-210 से हत्या के अब तक दो ही मामले
इससे पहले दुनिया में दो ही ऎसे मामले सामने आए हैं जब किसी की हत्या के लिए इतने घातक जहर पोलोनियम-210 का इस्तेमाल कि या गया। फलस्तीन के नेता यासिर अराफात की जब 2004 में मौत हुई थी, उसकी जांच के बाद 2013 में स्वीस वैज्ञानिकों ने बताया था कि संभवत: उनकी हत्या के लिए पोलोनियम-210 का इस्तेमाल किया गया है।

इसके बाद 2006 में रूसी जासूस एलेक्जेंडर लित्विनेंको की पोलोनियम-210 युक्त चाय पिलाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से राजनयिक तनाव बढ़ गया था।


गौरतलब है कि सुनंदा 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के पांच सितारा होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।

Source: India News from Hindi News Desk

Tuesday, 8 July 2014

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार अपने कार्यकाल का पहला रेल बजट पेश कर रही है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा रेल बजट का भाषण पढ़ रहे हैं।

बजट से पहले किराए और भाड़े में वृद्धि कर कड़वी घूंट पिलाने वाली मोदी सरकार से लोग कुछ राहत की उम्मीद करते हैं।


12:22 रेल मंत्री ने कहा कि पीपीपी मॉडल से हाई स्पीड रेल परियोजना को पूरा करने की आवश्यकता है। इस मॉडल से ही राजस्व बढ़ाने की जरूरत है।

12:20 उन्होंने बताया कि किराए में संशोधन नहीं होने से सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। रेल लुभावन वादों से रेलवे की दुर्गति हुई है। 5 लाख करोड़ की योजनाएं लंबित पड़ी हुई हैं....पढ़े पूरी खबर

और खबरें यहाँ - 

You can also get latest updates in hindi on individuals cities such as Jaipur News, Pali News, Jhalawar News, Bundi News, Tonk News, Bhilwara News, Churu News, Dausa News, Baran News etc. Browse RajasthanPatrika.com