Showing posts with label bollywood news. Show all posts
Showing posts with label bollywood news. Show all posts

Tuesday, 8 December 2015

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का नया वीडियो रिलीज हुआ है। 'द कॉलिंग' टाइटल वाले इस वीडियो में वे प्रेग्नेंट वर्किंग वुमन के साथ होने वाले डिस्क्रिमिनेशन को उजागर कर रही हैं।
2.27 मिनट्स के इस वीडियो में राधिका शाहीन नाम की वर्किंग वुमन के रोल में हैं, जिसे प्रेग्नेंसी के चलते उसकी फीमेल बॉस हैंडीकेप्ड बताते हुए लीव लेने की सलाह देती है।
शाहीन हार नहीं मानती, बल्कि अपने आत्मसम्मान के लिए खुद का ऑफिस खोल लेती है। बता दें यह वीडियो ऑनलाइन शॉपिंग की एक कम्पनी ने तैयार करवाई है।
राधिका ने हाल ही में फिल्म मांझी में दिखाई थी। फिल्म में राधिका की एक्टिंग की काफी तारिफ हुई।
देखें वीडियो:

Source: Bollywood News 

Monday, 23 November 2015


हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर के साथ डिनर पर गई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
इस बार वे किसी के साथ ''डिनर डेट'' की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई हैं।
प्रीति जिंटा के नजदीकी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि वह अपने कथित अमेरिकी दोस्त जेने गुडेनफ से अगले साल जनवरी में शादी रचा लेंगी।

खबर है कि इस शादी के लिए छोटा सा आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुछ नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हो सकते हैं ।
बता दें कि जीन ही थे जो प्रीति के पूर्व साथी नेस वाडिया से लड़ाई में हर वक्त साथ रहे। प्रीति और जीन की मुलाकात कुछ साल पहले एक ट्रिप के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2014 के एक सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान प्रीति के साथ देखा गया था।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा को मुंबई के रेस्ट्रॉरेन्ट में दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर के साथ डिनर करते देखा गया था। जिसके बाद दोनों के संबंधों को लेकर मीडिया में अटकलें लगाई जाने लगी थी।
बाद में मीडिया में आई खबरों का खंडन करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस और किंग्स इलेवन पंजाब की कोओनर प्रीति ने ट्वीट किया था- ''मैं डेविड मिलर के साथ डिनर पर गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स देखकर मैं हैरान रह गई। आपकी जानकारी के लिए हम दोनों किंग्स इलेवन पंजाब परिवार का हिस्सा हैं।'' ... जेने गुडेनफ ने चुराया प्रीति जिंटा का दिल, अगले साल करेंगी शादी

Thursday, 19 November 2015


रियलिटी शो 'बिग बॉस-9' के घर से बाहर हुए अभिनेता पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान एक मेजबान के तौर पर बेहद पक्षपाती हैं।
पुनीत वशिष्ठ ने यहां तक आरोप लगा दिया कि सलमान खान इस शो की प्रतिभागी मंदना करीमी की खूबसूरती के कायल लगते हैं।
बता दें कि बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए पुनीत वशिष्ठ ज्यादा दिनों तक घर में नहीं ठहर पाए और 15 नवंबर को बाहर हो गए।

पुनीत ने इस सप्ताह मंदना को विदेशी कहा था, जिसके बाद सलमान ने उनकी फजीहत की थी।
पुनीत ने घर से बाहर आकर कहा कि, सलमान पूरी तरह से पक्षपात कर रहे हैं और उन्होंने मंदना के दोहरे चेहरे को नहीं देखा है।' 'बिग बॉस' के घर से बाहर हुए पुनीत ने बताया, 'वह सिर्फ मंदना की बाहरी खूबसूरती देख रहे हैं।

वह यह नहीं देख रहे हैं कि वह क्या कर रही हैं और वह क्या हैं?' फिलहाल बता दें  इन दिनों बिग बॉस के घर को दर्शकों की टीआरपी की बहुत जरूरत है। शायद इस खबर के बाद सलमान की तरह दर्शक भी टीवी पर  मंदाना की खूबसूरती को देखने आ जाए। जिससे इस विवादित शो की टीआरपी वापस लौट आए .. Bigg Boss 9

Monday, 16 November 2015

एक इंटरव्यू के दौरान बी-टाउन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते और शादी पर सवाल किया गया।
जिसके जवाब में कटरीना ने कहा कि रिलेशन बदल सकते है इसीलिए वो अपनी लव-लाइफ और शादी पर कभी कुछ नहीं कहती हैं।

कैटरीना के मुताबिक जब सही वक्त आएंगा, वो तभी सबको अपनी लाइफ की इस सबसे बड़ी खुशी में शामिल करेंगी।
खबरों की माने तो ऐसा कह कर कही ना कही कैटरीना ने रणबीर पर विश्वास न करने की बात बताई है।

वहीं, सलमान पर भी कैटरीना ने ये कहकर बात नहीं की कि उनकी आज की लाइफ को देखते हुए सलमान पर बात करना ठीक नहीं होगा। इसी इंटरव्यू में कैटरीना ने रणबीर के फोन मैनर्स सुधारने की बात कही और साथ ही माना कि उन्हें खुशी होती अगर रणबीर ज्यादा एक्सप्रैसिव होते।
कैटरीना ने  अपनी एक आदत के बारे में बताया कि वो किसी से भी ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं रह सकती जल्द ही सबकुछ भूल जाती है 
Source:  Bollywood News

Saturday, 3 October 2015


बढ़ती हुई गर्मी से आज सभी परेशान हैं। मौसम तो बदल रहा है लेकिन गर्मी है कि जाने का नाम ही नही ले रही है। आज देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों के हाल खाराब कर रखे है। लेकिन क्या करे इस बढ़ती हुई गर्मी की वजह से अपना काम तो नही रोक सकते हैं।



बॉलीवुड स्टार दबंग खान जब अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रामोशन के लिए मुंबई के एक कार्यक्रम में गए तो गर्मी ने उनका कुछ ऐसा हाल किया कि उन्हें देखकर सोनम को कहना पड़ा कि आप मेरे दुपट्टे से अपना सर पोछ लीजिए।

वो सोनम जिनका नाम अपने डिजाइन कपड़ो के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रीयों मे टोप लिस्ट में शुमार है। इस कार्यक्रम में सलमान ने एक ब्लू कलर की कॉटन की शर्ट और डेनिम पहन रखा था। फोटो में आप साफ देख सकते है कि सलमान का गर्मी ने क्या हाल किया है।
अपने चेहरे से पसीने को हटाने के लिए आखिरकार सलमान को सोनम के दुपट्टे का इस्तेमाल करना ही पड़ा।
'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में समान खान के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और नील नि‍तिन मुकेश भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Monday, 11 May 2015

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का कहना है कि अब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को अपने तक रखना सीख लिया है। प्रीति जिंटा ने अब यह निर्णय लिया है कि वह नेस वाडिया से उनके रिश्ते और फिर रिश्ते के बिखराव के प्रचार में आने के बाद से वह अपने जीवन के निजी पहलुओं को अपने तक ही सीमित रखेंगी। 
 
प्रीति ने कहा कि वह जल्द ही एक भले आदमी के साथ बंधन में बंधने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि प्रीति इन दिनों किसी व्यक्ति के साथ डेटिंग कर रही हैं। 
प्रीति ने कहा कि मैं भी किसी आम इंसान की तरह घर बसाना पसंद करूंगी लेकिन अब मैं अपने रिश्ते को अपने तक सीमित रखने को तवज्जो दूंगी। 
 
मुझे नहीं लगता कि मैं उसे पसंद करूंगी जो खुद का प्रचार करे और मेरे निजी जिंदगी का भी। मैं हमेशा मीडिया के साथ खुले तौर पर बात करती रही हूं लेकिन अब मुझे लगता है कि कुछ बातें होती हैं जो सिर्फ आप से संबंध रखती हैं और बाद में वे बेवजह प्रचार पा जाती हैं .. preity zinta prefer to keep personal life to herself

Thursday, 1 January 2015


बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मुशहूर अभिनेत्री विद्या बालन आज 37 वर्ष की हो गयी। 01 जनवरी 1978 को केरल में जन्मी विद्या बालन बचपन के दिनों से अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखा करती थी। 

वर्ष 1995 में विद्या बालन को जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक हम पांच में काम करने का अवसर मिला। विद्या बालन के काम को शो में बहुत पसंद किया गया किसी को उस समय नही पता था आगे जाकर वह सबके दिलों पर राज करेंगी 

विद्या ने फिल्मों में अपने करियर की शरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म भालो थे को से की। फिल्म में अपने अभिनय से उन्होंने सबको दीवाना बना दिया |


हे बेबी
विद्या ने अपनी पहली ही फिल्म से सबको दीवाना बना दिया था। एक सिंपल लुक वाली विद्या को अक्षय के साथ हे बेबी में काम करने को मिला। फिल्म में वह पहली बार अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नजर आईं । फिल्म नें वह एक ब“ो की मां की किरदार निभाते दिखीं थीं। विद्या के काम को काफी पसंद किया गया था। एक अलग तरह के लुक के साथ विद्या को काफी पसंद किया गया था। 

लगे रहो मुन्ना भाई
विद्या ने अपनी पहली ही फिल्म से सबको दीवाना बना दिया था।एक मैसेज छोड़ने वाली फिल्म थी। फिल्म में परिणीता के बाद एक बाद एक बार फिर विद्या संजय दत्त के साथ काम करती नजर आईं इस फिल्म में संजय के साथ उनके काम को भी काफी पसंद किया गया था। उनके एक डॉयलाग को इतना पसंद किया गया था कि आज भी उसको मुंबई के आरजे दोहराते हैं....पढ़िए विद्या बालन के बर्थडे पर उनके बारे में कुछ खास

Source: Bollywood News from Hindi News Desk