Showing posts with label rajasthan newspaper. Show all posts
Showing posts with label rajasthan newspaper. Show all posts

Friday, 2 January 2015

दिल्ली एम्स अस्पताल में मेडिकल कराकर जोधपुर रेलवे स्टेशन लौटे आसाराम को शुक्रवार सवेरे जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचाना भारी पड़ गया।


दरअसल जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचाने के रास्ते में और रेलवे स्टेशन पर आसाराम से मिलने के लिए सैंकड़ों की संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए। पहले तो पुलिस ने सभी को शांति से वहां से हटने और रास्ता देने के लिए कहा, लेकिन उसके बाद भी समर्थक नहीं माने।




समर्थकों की संख्या बढ़ती देखकर पुलिस टीम ने आसाराम को घेर लिया। बाद में आसाराम को भारी पुलिस व्यवस्था के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचाना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने कुछ समर्थकों के साथ सख्ती भी दिखाई।


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आसाराम को एम्स में चेकअप करवाया गया। एक दिन पूर्व ही पुलिस दल आसाराम को लेकर दिल्ली गया था।

Wednesday, 31 December 2014

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की सूची तीन जनवरी को जारी करेगी।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने मंगलवार को बताया कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी चल रही हैं और इसके लिए जिला एवं मंडल स्तर की समिति की घोषणा के बाद उनकी बैठके भी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो जनवरी को बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा और तीन जनवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।



परनामी ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने की तिथि को बढ़ाने के लिए पार्टी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में विभिन्न चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तिथि तीन से छह जनवरी रखी गई हैं जिसे प्रत्याशियों की सुविधा के लिए बढ़ाने का चुनाव आयोग से अनुरोध किया गया हैं।