Showing posts with label Indian Cricket Team. Show all posts
Showing posts with label Indian Cricket Team. Show all posts

Thursday, 8 January 2015

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए सचिन तेंदुलकर, गैरी सोबर्स और ब्रॉयन लारा जैसे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने शतक जड़ा है।
चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिसे उन्होंने 2007-08 में 7 पारियों में 80 की औसत से 480 रन बनाए थे।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मौजूदा टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 7 पारियों में 99.3 की औसत से कुल 596 रन बनाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सचिन के अलावा ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1977-78 में 9 पारियों में 52.6 की औसत से 473 रन बनाकर तीसरे, ब्रॉयन लारा ने 1992-93 में 8 पारियों में 58.3 की औसत से 466 रन बनाकर चौथे, कैन बैरिंगटन 1965-66 में 66.3 की औसत से 464 रन बनाकर पांचवें, ग्राहम थोर्प ने 1994-95 में 9 पारियों में 55.5 की औसत से 444 रन बनाकर छठे, गैरी सोबर्स 1960-61 में 7 पारियों में 57.1 की औसत से 400 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं।

Source: Cricket News from Hindi News Headlines

Wednesday, 7 January 2015

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोच की खोज में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जुट गया है। इसके लिए बीसीसीआई सीनियर खिलाडियों से भी राय मशविरा कर रही है।


एक अंग्रेजी वेबसाइट ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बोर्ड टीम इंडिया के कोच को लेकर लोगों से बातचीत शुरू कर दी है और इस संबंध में सीनियर खिलाडियों से भी सलाह ले रही है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम के कोच डंकन फ्लेचर अपनी बीमारी पत्नी की वजह से अनुबंध बढ़ाने को इच्छुक नहीं हैं। चूंकि वर्ल्ड कप नजदीक है इसके मद्देनजर वे टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


सूत्र के मुताबिक, बोर्ड के लिए देशी या विदेशी कोच को लेकर कोई मुद्दा नहीं है लेकिन वह खिलाडियों के साथ भाषागत दिक्कत न हो इसको ध्यान में रख रही है।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद डंकन फ्लेचर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। टीम इंडिया के कोच बनने के बाद टीम इंडिया का टेस्ट में प्रदर्शन गिरा है और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठें पायदान पर पहुंच गई है।



गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया में यह खबर आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए बीसीसीआई को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी का नाम सुझाया था।

Source: Cricket News from Hindi News Desk