Showing posts with label rajnath singh. Show all posts
Showing posts with label rajnath singh. Show all posts

Thursday, 4 August 2016

इस्लामाबाद में चल रहे सार्क सम्मेलन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। मंत्रीस्तरीय सार्क सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। 

Rajnath Singh

राजनाथ ने कहा कि अब आतंकवाद का खात्मा बेहद जरूरी हो गया है। साथ ही गृह मंत्री ने काबुल, ढाका और पठानकोट में हुए आतंकी हमलों का भी इस दौरान जिक्र किया।  

कश्मीर घाटी में नवाज़ सरकार के उच्चाधिकारियों से हो सकती है राजनाथ से बातचीत


राजनाथ सिंह ने सार्क सम्मेलन के दौरान कहा, "अच्छा-बुरा आतंकी कुछ नहीं होता। आतंकियों का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। आतंकियों की सिर्फ निंदा ही काफी नहीं है।"

राजनाथ सिंह ने इस दौरान आतंकवाद को संरक्षण देने वाले देशों को निशाने पर लिया। राजनाथ ने कहा कि आतंक के हमदर्द देशों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर राजनाथ सिंह के भाषण को नहीं प्रसारित किया गया। 

कश्मीर के हालत सुधारने के लिए तीसरी ताकत की जरूरत नहीं: राजनाथ 


एक दिवसीय सार्क सम्मेलन का आगाज गुरुवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ। पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने सम्मेलन का आगाज करते हुए कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद, सार्क ने दक्षिण एशिया में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने में सराहनीय योगदान दिया है। 

'आतंकवाद दुनिया की समस्या'
नवाज शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान आतंकवाद और संगठित अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद सिर्फ पाकिस्तान की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की समस्या है। हमें संगठित अपराध और आतंकवाद के खतरे को रोकने के लिए एकजुट होकर चुनौती का सामना करना होगा।"

साथ ही नवाज शरीफ ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में ऑपरेशन जर्बे-अज्ब की बदौलत आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 

वहीं पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा है कि पाकिस्तान सार्क संगठन की प्रक्रिया और इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

निसार अली ने कहा, "दक्षेस में शामिल देशों को रियलिटी चेक भी करना चाहिए जिससे ये मालूम हो कि हमने अब तक क्या किया है और हमें क्या करने की जरूरत है।"  राजनाथ सिंह बतौर गृह मंत्री पहली बार पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनकी यात्रा के खिलाफ लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से धमकी मिलने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा दी गई है। 

Wednesday, 21 October 2015


बाला साहब ठाकरे की पार्टी शिवसेना और बीजेपी के बीच इन दिनों मची खींचतान पर सतह पर आ गई है। शिवसेना ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए एक पोस्टर जारी किया जिसमें भाजपा को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा है कि 'भूल गए वो दिन जब मोदी बाला साहब के सामने सिर झुकाते थे।' मोदी के अलावा पोस्टर में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी जैसे बड़े नेता दिख रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शिवसेना सुप्रीमो रहे बाला साहब ठाकरे का जलवा देखते ही बनता था कि क्या नेता, क्या अभिनेता और क्या बिजनेसमैन? ऐसा कोई नहीं था जो कि बाल ठाकरे के सामने सिर न झुकाता हो।  ""इसी क्रम में rajasthanpatrika.com तस्वीरों के माध्यम से आपको दिखाने और बताने जा रहा है ऐसे लोगों के बारे में जो बाला साहेब ठाकरे के आगे कभी न कभी नतमस्तक हुए हैं।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह बाला साहब ठाकरे से आर्शीवाद लेने उनके घर मातोश्री पहुंचे थे


एक कार्यक्रम के दौरान बाल ठाकरे के सामने झुककर आर्शीवाद लेतीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर


बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शिव सेना सुप्रीमो से मुलाकात करने मातोश्री पहुंचे थे


Read More @ PM मोदी ही नहीं कई नेता और सेलिब्रेटी झुकाते थे बाला साहब ठाकरे के आगे सिर

Source: Hindi News

Monday, 11 May 2015

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि कुख्यात आतंकी और मुबंई सीरियल ब्लास्ट का दोषी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में मौजूद है। भारत सरकार के पास उसके वहां होने के पुख्ता सबूत हैं, और हर  हाल में सरकार दाऊद को भारत लेकर आएगी।

 राजनाथ ने कहा कि दाऊद के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। वहीं संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद ने भी दाऊद के खिलाफ नोटिस जारी किया हुआ है।

गृहमंत्री ने कहा कि उसके पाकिस्तानी पासपोर्ट और वहां मौजूद संपत्तियों के पुख्ता दस्तावेज भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को उपलब्ध करवाए हैं।

पाक सरकार से उसके खिलाफ कार्रवाई करने तथा दाऊद सहित कई आतंकियों को भारत को सौंपने को कहा है, लेकिन पाक ने इस मुद्दे पर कभी सकारात्मक सहयोग नहीं किया।

राजनाथ ने कहा कि हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर काफी दबाव बनाया हुआ है। भारत सरकार हर हाल में उसे भारत लेकर आएगी।

गौरतलब है मोदी सरकार के एक मंत्री की ओर से दाऊद के पाकिस्तान में नहीं होने की बात पर सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। जिसके बाद सरकार को इस मामले में सफाई देनी पड़ी थी। वहीं विपक्ष इस मामले में गृहमंत्री के जवाब पर अड़ा था ... Dawood Ibrahim is in Pakistan

Source:  India News from Hindi News Desk