Showing posts with label bihar elections 2015 news. Show all posts
Showing posts with label bihar elections 2015 news. Show all posts

Saturday, 24 October 2015


बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच इन दिनों यूट्यूब पर एक वीडियो भी खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में नीतीश की मौजूदगी में एक तांत्रिक नीतीश जिंदाबाद और लालू मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। तांत्रिक के इस नारे पर नीतीश कुमार मुस्कुरा रहे हैं।
बताया जाता है कि यह वीडियो बीजेपी  नेता गिरिराज सिंह ने जारी किया है।गिरिराज ने इस वीडियो के जरिए लालू-नीतीश की दोस्ती पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2014 का है।
 गिरिराज सिंह का कहना है कि नीतीश का असली चेहरा सामने आया है। गिरिराज का कहना है कि नीतीश हताशा में तांत्रिक के पास गए हैं।
वीडियो में कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। तांत्रिक उन लोगों से फोटो लेने को कह रहे हैं। वीडियो में नीतीश चुपचाप तांत्रिक के निर्देशों को सुन रहे हैं।

वहीं इस वीडियो को लेकर लालू ने अपनी अनभिज्ञता जताई है। लालू ने कहा कि मैं तांत्रिकों का तांत्रिक हूं, मुझसे बड़ा तांत्रिक कौन है।