Thursday, 25 February 2016

 
Suresh Prabhu
 
रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार दोपहर 12 बजे संसद में रेल बजट पेश करेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रभु ने बजट को अंतिम रूप दे दिया है। बैक डोर से यात्रियों की जेब काटी जा सकती है। रेल बजट के लिए ट्विटर पर भी खास तैयारी है। हर एक ऐलान ट्वीट होगा। 
 
यह हो सकता है खास
कस्टमर सर्विस पर ज्यादा जोर।
यात्रियों की असुविधा घटाएंगे।
किराया सीधे नहीं बढ़ेगा, लेकिन बैक डोर से बढ़ सकता है।
यात्रा को हाईटेक बनाने पर जोर। वाई-फाई जैसी सुविधाएं शामिल।
सफाई पर रहेगा खास जोर।
नई गाडिय़ोंं का ऐलान संभव नहीं।
लग्जरी क्लास में कुछ सब्सिडी कम की जा सकती ताकि इस श्रेणी का किराया न बढ़े।
 
कम कागज इस्तेमाल
रेल मंत्रालय ने इस बजट को तैयार करने में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा। कागज पर खर्च में कमी की। बजट पेश के लिए ए4 साइज के 12 लाख शीट की कमी लाई गई।
 

Tagged: , , , ,

0 comments:

Post a Comment