Thursday 24 September 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु swami dayanand giri का उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार रात 88 साल की उम्र में निधन हो गया। दयानंद काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।



गौरतलब है कि 11 सितंबर को मोदी ने उनसे मुलाकात की थी, उस समय भी वह बीमार थे। जानकारी के मुताबिक मोदी ने उनसे डायलिसिस करवाने का अनुरोध किया था।
स्वामी दयानंद गिरि ने अपनी इच्छा भी जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि गरीबों को घर और बेरोजगारों को रोजगार मिले। स्वामी दयानंद गिरि से पीएम मोदी का पुराना रिश्ता है।
16 साल पहले भी मोदी ऋषिकेश के दयानंद आश्रम आए थे। Modi Guru ने हर मुश्किल समय में उनका मार्ग दर्शन किया। माना जाता है कि स्वामी दयानंद का मोदी के जीवन पर गहरा प्रभाव है।

0 comments:

Post a Comment