Saturday, 31 May 2014

मुंबई। पांच सप्ताह तक लगातार जोरदार बढ़ोतरी के उपरांत देश के सकल विदेशी मुद्रा भंडार में 23 मई को समाप्त हुए सप्ताह में दो अरब 26 करोड 80 लाख डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह आलोच्य सप्ताह में पहले के 314 अरब 92 करोड़ डॉलर से गिरकर 312 अरब 65 करोड़ 60 लाख डॉलर के बराबर रह गया।
सोलह मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब नौ करोड 30 लाख डॉलर बढ़ा था। भंडार का रिकॉर्ड 321 अरब डॉलर का रहा है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी आने से भंडार में गिरावट आई। कुल भंडार में परिसंपत्तियों का हिस्सा सर्वाधिक होता है। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां दो अरब 25 करोड़ 50 लाख डालर गिरावट से 285 करोड़ 56 लाख डालर के बराबर रह गई....विदेशी मुद्रा भंडार में 2.27 अरब डॉलर की गिरावट

Read More Business News in Hindi Here

Tagged: , , ,

0 comments:

Post a Comment