Saturday 10 September 2016

बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी जो न कर पाए, वो कारनामा रियो में पैरा ओलंपिक खेलों में खेल रहे भारत के मरियप्पन थांगावेलू ने कर दिखाया है। हाई जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक पर कब्ज़ा जमाकर इतिहास रच दिया है। ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड मेडल तो वरुण सिंह भाटी ने इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों भारतीय खिलाडि़यों ने रियो पैरा ओलंपिक में गोल्ड और कांस्‍य पदक जीतकर भारत के सभी लोगों की आंखें नम कर दी। 

मरियप्‍पन थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता, जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

इसी खेल में रजत पदक अमरीका के सैम ग्रेवी को मिला। उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे।

थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है, जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है।

0 comments:

Post a Comment