Thursday, 16 April 2015

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब दो माह के 'अवकाश' के बाद गुरुवार को स्वदेश लौट आए। गांधी पूर्वाह्न करीब पौने बारह बजे अपने 12 तुगलक लेन आवास पर पहुंचे। इस दौरान उनकी अगवानी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका वाड्रा उनके आवास पर मौजूद थीं। 

सूत्रों के मुताबिक गांधी सुबह करीब 11 बजे थाई एयरवेज के विमान से बैंकॉक से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। गांधी फरवरी में संसद का बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले पार्टी से कुछ सप्ताह का अवकाश लेकर गए थे। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने तब कहा था कि वह कुछ दिन के अवकाश पर गए हैं। पार्टी की ओर से बताया गया था कि वह पार्टी के संबंध में आत्ममंथन करने गए हैं लेकिन इस दौरान पार्टी की ओर से कभी भी यह नहीं बताया गया कि वह कहां गए हैं और कब लौटेंगे। पार्टी की ओर से लगातार यह कहा जाता रहा कि वह जल्दी ही वापस आएंगे .... दिल्ली लौटे राहुल गांधी

0 comments:

Post a Comment